आंधी पानी ने किसानों को दिया दर्द, फसलें बेकार
गेहूँ की फसल आम पर भी पडा प्रभाव, किसान चिंतित
कानपुर महानगर। बीते अप्रैल माह में बढती गर्मी और अचानक बदलते मौसम का मिजाज मई में भी देखने को मिल रहा है। बुधवार देर रात आचानक आई तेज आंधी और बारिश ने भले ही शहरियो को गर्मी से निजाद दिलाई लेकिन यह बारिश किसानो के लिए अभिषाप साबित हो रही है। जनपद में आंधी और पानी से 20 प्रतिशत से अधिक फसलों पर इसका प्रभाव पडा है। तेज हवाओं के कारण जहां अधिकत पौधे गिर गये है वहीं ओला गिरने के कारण फसल बर्बाद हो गयी है। खराब मौसम के कारण आम और गन्ने की फसल पर भी प्रभाव पडा है।

चिलचिलाती धूप व गर्मी से बुधवार की रात हुई तेज बारिश ने भले ही राहत दिलाई हो लेकिन किसानो के लिए यह बारिश अभिषाप से कम नही। बारिश और ओला गिरने के बाद ठण्डी हवाओं के बीच तापमान गिरा और गुरूवार को धूप का भी अवसर कम रहा। बुधवार को हवाओं का रूख बदला और पिश्चिमि तेज हवाये चली। मौसम विभाग द्वारा बताया गया कि आगामी दिनों में भी मौसम में बदलाव जारी रहेगा तथा आसमान में बदली छाई रहेगी वहीं तेज हवाओं के साथ बूंदा-बांदी की भी संभावना बनी रहेगी। गुरूवार को बारिश के कारण तापमान नीचे आया तथा 34.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया वहीं वातावरण में अधिकतम आद्रता की मात्रा 75 पाई गयी। गुरूवार को सारा दिन 6 किमी0 प्रति घण्टा की रफ्तार से हवा चलती रही। कानपुर जनपर में गेहूं की खेती पर निर्भ एक लाख से अधिक किसाने है। खेतों में गंेहू कटान पर है ऐसे में आंधी और पानी से किसानो की फसले बर्बाद हो रही है।

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





