कानपुर महानगर। सपा मजदूर सभा ग्रामीण का प्रतिनिधी सम्मेलन ग्रामीण सपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ जिसमें उन्होने कहा पूर्व में रही सपा सरकार का नेतृत्व कर रहे अखिलेश यादव के कार्यकाल में सर्वाधिक श्रमिकों के हितों व लाभ हेतु कार्य किया गया तथा पंजीयन भी किया गया था लेकिन जब से प्रदेश में योगी के नेतृत्व सरार आई है तब से लगातार श्रमिकों का शोषण किया जा रहा है।

———-
उन्होने कहा कि घाटमपुर विधुत संयत्र में हुई मजदूर की मौतो का जिम्मेदार सम्बन्धित विभाग के साथ साथ ठेकेदार भी जिम्मेदार है। कहा यदि आगे इस प्रकार की घटना होती है तो अविलम्ब घटना स्थल पर पहुंचकर पीडित परिवार को मुआवजे की मांग कर धरना देने के लिए बाध्य होना होगा। कार्यक्रम का संचालन करते हुए सपा मदजूर सभा के नगर अध्यक्ष राजू ठाकुर ने कहा कि जून के प्रथम सप्ताह में जिलाधिकारी को नगर व गा्रमीण के तत्वाधान में संयुक्त रूप से ज्ञान दिया जायेगा। कार्यक्रम में नरेन्द्र सिंह यादव, राजू ठाकुर, विश्वनाथ कटियार, अंकित द्विवेदी, नवाब सिंह, मुन्नालाल सविता, अमर सिह, अवधेश शुक्ला, चरण सिंह, शिव ओम पाण्डेय, शैलेश गौतम आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर नव मनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत हुआ तथा बिठूर और महाराजपुर विधान सभा अध्यक्षो का नाम घोषित किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की सक्रियता देखने को मिली।
———————————————————————————————————————-





