अवैध वेडरो सहित लगेज कोच में सफर करते आठ गिरफ्तार
कानपुर महानगर। कयात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ द्वारा की जा रही ट्रेनो में छापेमारी के दौरान सेंट्रल पर पटना-आनंद विहार समर स्पेशल ट्रेन के एसएलआर में जबरन सफर करते आधादर्जन से अधिक लोगो को पकड लिया गया।

छापेमारी की कार्यवाही के दौरान दो अवैध वंेडर भी दबोचे गये। आरपीएफ इंस्पेक्टर राजीव वर्मा के निर्देशानुसार कानपुर स्टेशन पर सघन अभियान चलाया जा रहा है। एसआई शिप्रा, अशरफ अली ने हमराज स्टाफ के साथ ट्रेन संख्या 02365 के एसएलआर में निरीक्षण किया, जहां भीड का फायदा उठाकर जबरन सफर करते आधा दर्जन लोग पकडे गये तो वहीं सख्ती के बाद चोरी छिपे सक्रिय दो अवैध वेंडर भी यात्रियों के बीच आवाज लगाकर पानी बेचते पकडे गये। सभी आठ लोगों से पूंछताछ के लिए पोस्ट पर लाया गया, जहां उन्होने अपना नाम यदुवेन्द्र, सुल्तान, सोनू, संदीप, सुरेश, आलोक, अमर, मो0 इजराइल आदि बताया। बताया गया कि सभी पकडे गये लोगों का रेलवे एक्ट में चालान किया गया है।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट





