HomeMarqueeअमित शाह पहुंचेंगे लखनऊ मिलेंगे दलित नेताओं से

अमित शाह पहुंचेंगे लखनऊ मिलेंगे दलित नेताओं से

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज (बुधवार को) दोपहर करीब 12 बजे लखनऊ पहुंचेंगे. शाह के इस दौरे के एजेंडे में दलित सांसदों के बगावती स्वरों से बने हालात से निपटने और कार्यकर्ताओं की नाराजगी को दूर करना शामिल है. इस दौरान वे संगठन और सरकार के लोगों से बातचीत करेंगे और सरकार के कामकाज की भी समीक्षा करेंगे. आपको बता दें कि इस बार अमित शाह प्रदेश के मंत्रियों के साथ सीएम हाउस में बैठक करेंगे. इस दौरान शाह सहयोगी दलों के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे.

सरकार और संगठन में बदलाव की संभावना
शाह के इस दौरे को सरकार और संगठन में बदलाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है. ये संभावना जताई जा रही है कि 2019 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए योगी सरकार के मंत्रिमंडल में भी फेरबदल हो सकता है. सूत्रों के मुताबिक, सपा-बसपा के गठबंधन को देखते हुए दलित और ओबीसी मंत्रियों की भागीदारी बढ़ाई जा सकती है.

सरकारी बंगले में होगी बैठक
जानकारी के मुताबिक, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह इस बार प्रदेश मंत्रियों के साथ बैठक बीजेपी ऑफिस में नहीं, बल्कि सीएम योगी आदित्यनाथ के सरकारी बंगले पर करेंगे. सूत्रों के मुताबिक, ये फैसला इसलिए लिए गया है ताकि बैठक की बातें बाहर लीक नहीं हो.

सहयोगी दलों और मंत्रियों से करेंगे मुलाकात
मंत्रियों के साथ बैठक के बाद अमित शाह पार्टी मुख्यालय जाएंगे. जहां वो पार्टी पदाधिकारियों और सहयोगी दलों के नेताओं से मिलेंगे. आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से बीजेपी के चार सांसदों ने अपनी ही सरकार के खिलाफ आवाज उठाई थी. जिसके बाद से दलितों के मुद्दे पर बीजेपी बैकफुट पर है.

विधान परिषद के नामों पर होगा मंथन
उत्तर प्रदेश की 13 विधान परिषद सीटों पर चुनाव की घोषणा हो चुकी है. 13 में से 11 सीटों पर बीजेपी की जीत तय है. बीजेपी ने अपने उम्मीदवार अभी तक घोषित नहीं किए हैं. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि विधान परिषद के नामों को लेकर भी शाह पार्टी नेताओं के साथ मंथन कर सकते हैं.

https://www.youtube.com/watch?v=EDLtmFX4w9o


अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular