Tuesday, May 5, 2026
spot_img
HomeMarqueeपिता पुत्र की दिनदहाड़े हत्या,लोगों ने पुलिस पर उतारा गुस्सा

पिता पुत्र की दिनदहाड़े हत्या,लोगों ने पुलिस पर उतारा गुस्सा

पिता पुत्र की दिनदहाड़े हत्या,लोगों ने पुलिस पर उतारा गुस्सागोरखपुर।सरकार के द्वारा भले ही कितने ही कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने की बात कही जाए परंतु जमीनी स्तर पर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे हैं।मुख्यमंत्री के शहर गोरखपुर में पिछले कुछ दिनों से लगातार हत्याए हो रही है जिसको लेकर गोरखपुर में हड़कंप मचा हुआ है।नवनियुक्त एसएसपी शलभ माथुर लगता है अपराधियों को रोकने में नाकाम नजर आ रहे हैं।आज अज्ञात अपराधियों द्वारा दिनदहाड़े पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।


गोरखपुर झंगहा के गोबड़ौर व गजाइकोल के बीच पुलिया पर सुगहा गांव मे पिता पुत्र को अज्ञात बदमाशो ने दिन दहाडे गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से बदमाश फरार हो गये।वही मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी और थाना अध्यक्ष पर भी पथराव की खबर मिली है।

जोकि आक्रोशित लोगों के द्वारा किया गया।समाचार लिखे जाने तक पुलिस प्रशासन द्वारा स्थिति को नियंत्रण में लेने का प्रयास किया जा रहा था।मालुम हो कि आपसी रंजिश को चलते झंगहा थाना क्षेत्र के गोबड़ौर स्थित गजाइकोल के बीच पुलिया पर पिता जय हिंद यादव और उनके पुत्र नागेंद्र यादव को गोली मारकर हमलावरों हत्या कर दी। पिता पुत्र दोनो किसी काम से आ रहे थे शहर आ रहे थे।वही वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से हत्यारे फरार हो गये। सूचना सुन मौके पर पहुची पुलिस जांच में जूटी हुई है।बता दे कि बिते करीब डेढ़ साल पहले भी मृतक जय हिंद यादव के भाई और उनके लड़के का गाव के ही एक व्यक्ति ने आपसी विवाद के चलते हत्या कर दी थी। स्थानीय ग्रामीणों में झंगहा थाना प्रभारी के कार्यशैली को लेकर रोष है और ग्रामीणों ने उन पर कई गम्भीर आरोप लगाये।ग्रामीणों ने झंगहा एसओ की गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। पुलिस गाड़ी छोड़कर दूर भाग गई है। विधायक संगीत यादव के साथ भी भीड़ ने बद्सुलिकी की।ये हत्या जमीनी विवाद को लेकर अंजाम दी गई है ।

https://www.youtube.com/watch?v=EDLtmFX4w9o

विनय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट


अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular