जौनपुर: मिर्जापुर रोड पर भदोही से जौनपुर के लिए जा रही है एक अनुबंधित बस आज सवेरे ट्रक से टकरा गई।
ट्रक में गिट्टी लदी हुई थी दुर्घटना इतनी भयंकर थी की बस के परखच्चे उड़ गए तेज धमाका की आवाज सुन अगल-बगल के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे सूचना पर तुरंत थाना अध्यक्ष रामपुर व एस डी एम मड़ियाहूं भी पहुंच गए और राहत कार्य में जुट गए।

घायलों को तुरंत निकलवाकर एम्बुलेन्स व प्राइवेट वाहनों से जिला चिकित्सालय मड़ियाहूं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा गया 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई ।
पांच अन्य लोगों की गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है मरने वाले में एक मड़ियाहूं का बताया जा रहा है अन्य लोगों की शिनाख्त की जा रही है।
दुर्घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है लोगों का कहना है कि ड्राइवर को झपकी आ गई जिस कारण बस ट्रक में जाकर टकरा गई।
सूचना पर मड़ियाहूं सर्किल की मड़ियाहूं, बरसठी, सुरेरी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रोडवेज बस से 3 मृतकों उजागीर विश्वकर्मा (60) ग्राम माया बाजार थाना महराजगंज फैजाबाद, मुकेश मोदनवाल मड़ियाहूं जिला जौनपुर, एक साधू वेश में हैं जिनका नाम व पता नहीं पता चल पाया है को बाहर निकाला गया। घटना में दर्जन भर लोग घायल हो गए। ग्रामीणों के अनुसार ट्रक चालक नींद की अवस्था में था। घटना के बाद ट्रक व बस चालक फरार हो गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।

अजवद क़ासमी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





