Monday, April 20, 2026
spot_img
HomeMarqueeअच्छा कार्य करने वाले शिक्षकों का किया जाय सम्मान -अजयदीप सिंह

अच्छा कार्य करने वाले शिक्षकों का किया जाय सम्मान -अजयदीप सिंह

अच्छा कार्य करने वाले शिक्षकों का किया जाय सम्मान -अजयदीप सिंह
बहराइच । शीतकालीन भ्रमण कार्यक्रम अन्तर्गत विकास खण्ड चित्तौरा के ग्राम कमोलिया पहुॅचे जिलाधिकारी अजय दीप सिंह ने सर्वप्रथम माॅ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर चैपाल का शुभारम्भ किया गया। तत्पश्चात प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय कमोलिया के छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना, स्वागतगीत, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ तथा पर्यावरण संरक्षण पर आधारित लघु नाटिका की प्रस्तुति की गयी। छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किये गये सांस्कृतिक कार्यक्रम से प्रभावित होकर जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा छात्र-छात्राओं को नकद पुरस्कार प्रदान किया। डीएम ने बीएसए को निर्देश दिया कि शिक्षक-शिक्षिकाओं को उनकी ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाए।
चैपाल के दौरान यह जानकारी होने पर कि विद्यालय के बरामदे में टाइल्स लगी है परन्तु विद्यालय भवन मरम्मत योग्य है। इस सम्बन्ध में डीएम ने कहा कि एक टीम के माध्यम से विद्यालय भवन का आंकलन कराकर विद्यालय की आवश्यक मरम्मत के साथ-साथ फर्श को भी टाइल्स से सुसज्जित करा दिया जाएगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बीएसए को निर्देश दिया कि जनपद के समस्त विद्यालयों को निर्देशित कर दें कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने कहा कि खेल के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में सम्मिलित होने से छात्र-छात्राओं के आई-क्यू का स्तर अन्य दूसरे छात्रों के मुकाबले बेहतर होता है। उन्होंने बीएसए से कहा कि सभी विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की गतिविधियाॅ इस प्रकार से संचालित की जाएं कि उनके बच्चे कहीं भी कभी भी कार्यक्रम की प्रस्तुति के लिए तैयार रहें।
चैपाल के दौरान ग्राम प्रधान संतोष तिवारी की माॅग पर जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत को 200 शौचालय का लक्ष्य आवंटित करते हुए निर्देश दिया कि समानुपातिक आधार पर सभी मजरों में 15 दिवस के अन्दर शौचालय का निर्माण करा दें। इस सम्बन्ध में डीएम ने यह भी सुझाव दिया कि जिन मजरों में कम शौचालय की आवश्यकता हो वहाॅ पर सर्वप्रथम निर्माण कार्य पूर्ण कर मजरे को आच्छादित कर दें। डीएम ने पंचायत सचिव व ग्राम प्रधान को यह भी निर्देश दिया कि अवशेष प्रधानमंत्री आवास निर्माण का कार्य शीघ्र ही पूर्ण करा दिया जाए। पशुपालन विभाग को निर्देश दिया कि जिलाधिकारी की चैपाल के दौरान पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सुनिश्चित कराएं साथ ही खुरपका-मुहॅपका रोग की रोकथाम के लिए 15 मार्च से संचालित होने वाले टीकाकरण अभियान का श्रीगणेश इसी ग्राम से किया जाए तथा विभाग द्वारा पशुओं के नस्ल सुधार कार्यक्रम का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार भी किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि चैपाल आयोजन का मुख्य उद्देश्य यही है कि आमजन को केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विकासपरक कार्यक्रमों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की अधिकाधिक जानकारी हो सके। उन्होंने लोगों का आहवान्ह किया कि अपनी जानकारी में इज़ाफा कर सरकारी योजनाओं का भरपूर लाभ उठाएं। इस क्षेत्र की शिक्षण व्यवस्था में सहयोग प्रदान करने के लिए उन्होंने लोगों से स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाये जाने के लिए ग्राम के सक्षम लोगों से अपने संसाधनों से शौचालय का निर्माण कराए जाने की अपील की। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, बच्चों का अन्नप्राशन तथा नियमित स्कूल भेजने वाले अभिभावकों को सम्मानित भी किया गया।
चैपाल के दौरान उप जिलाधिकारी सदर एस.पी. शुक्ल ने श्रावस्ती माॅडल सहित तहसील अन्तर्गत संचालित विभिन्न योजनाआंे, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. अमर कान्त सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों से अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने की अपील की। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव ने विभागीय योजनाओं तथा आॅगनबाड़ी केन्द्रों पर संचालित गतिविधियों, उपायुक्त मनरेगा वीरेन्द्र सिंह प्रधानमंत्री आवास योजना, उप निदेशक कृषि डा. आर.के. सिंह कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, डीसीपीएम मोहम्मद राशिद ने गृह आधारित शिशु देखभाल कार्यक्रम, जिला समन्वयक अभिषेक सिंह ने स्वच्छ भारत मिशन, पशु चिकित्साधिकारी चित्तौरा सहित अन्य अधिकारियों ने भी विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। चैपाल के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चित्तौरा की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजित कर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी ओ.पी. आर्य, परियोजना निदेशक डीआरडीए अभिमन्यु सिंह, खण्ड विकास अधिकारी चन्द्र भूषण यादव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात आलोक कुमार राव, खण्ड शिक्षा अधिकारी बलदेव प्रसाद यादव, पूर्ति निरीक्षक विमल गुप्ता, एडीओ पंचायत प्रवीण श्रीवास्तव व दिनेश श्रीवास्तव सहित अन्य जिला, तहसील, ब्लाक व ग्राम स्तरीय अधिकारी कर्मचारी, प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय कमोलिया के शिक्षक-शिक्षिकाएं श्रीमती अफसाना बेगम, आॅचल श्रीवास्तव, अंजना सिंह, गुलेज़हरा, अन्नू यादव, रीता यादव, प्रतिमा पाण्डेय, पूर्व ब्लाक प्रमुख भगौती प्रसाद कैराती सहित अन्य कृषक तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
अतहर मेहदी की रिपोर्ट
—————————————————————————————————————–
9918956492 को अपने मोबाइल में avadhnama news के नाम से सेव करे और अपना नाम जिला हमे व्हाट्सएप्प करें 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular