join us-9918956492——————
100 से भी अधिक कलाकरों ने कथक की यात्रा में मंच पर जीवंत की
अंतराष्ट्रीय कलाकारों सहित देश के कलाकारों ने किया कथक प्रदर्शन

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में कथक गुरु पंडित अर्जुन मिश्रा की पुण्यतिथि पर कलाप्रेमियों सहित सैकड़ों की संख्या में शिष्यों ने गुरु अर्जुन मिश्रा के प्रति अपनी श्रद्धांजलि कथक प्रस्तुति के माध्यम से की।इसी क्रम में सोमवार को अर्जुन अनुज मिश्रा डांस कम्पनी द्वारा पंडित अर्जुन मिश्रा को श्रद्धांजलि स्वरूप कथक यात्रा का जीवंत प्रदर्शन 100 से भी अधिक कलाकरों द्वारा संगीत नाट्य अकादमी में किया गया।

कार्यकम की शुरुआत डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी तथा संस्कृति मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से की।अन्तराष्ट्रीय स्तर की ख्याति प्राप्त फिनलैंड की कथक कलाकार हन्नाह मनीला तथा स्पेन से आई नूरिया काबो ने अपने कदमो की थाप पर जमकर तालिया बटोरी।

पंडित अर्जुन मिश्रा की पुत्री एवं अभिनेत्री कान्तिका मिश्रा ने कृष्ण की लीला(माखनचोरी)पर अपने नृत्य अभिनय के द्वारा माहौल उल्लास भरा बना दिया।अर्जुन मिश्रा के बेटे एवम कथक गुरु पंडित अनुज मिश्रा एवं अन्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथक कलाकार नेहा मिश्रा ने अर्धांग कला पर अपनी प्रस्तुति दी।स्पेन से आई नूरिया काबो ने राम भजन पर पूरी टीम के साथ प्रस्तुति दी।कार्यकम में विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने के लिए विभिन्न विभूतियों को सम्मानित किया गया।मुम्बई से आए पंडित कालीनाथ मिश्रा ने तबले पर अपनी दमदार प्रस्तुति दी।अन्य कलाओं में पंडित रविनाथ मिश्रा(तबला),सागर(गायन),जीशान( सारंगी),दीपेंद्र(बासुरी),डॉ नवीन मिश्रा(सितार),भरत मिश्रा(तबला) आदि सहित दर्जनों शिष्यों ने मंच पर अपनी प्रस्तुति दी।
—————————————————————————————————————–
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|





