Monday, April 27, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaबिजली कर्मचारियों की समस्यों को लेकर विधायक से मिले जोनल अध्यक्ष

बिजली कर्मचारियों की समस्यों को लेकर विधायक से मिले जोनल अध्यक्ष

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या। विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन के जोनल अध्यक्ष पंकज कुमार सेठ ने नगर विद्यायक वेद प्रकाश गुप्ता से मिल कर कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने विधायक से कर्मचारियों की लंबित मांगो को शासन तक पहुंचाने का आग्रह किया। विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन के जोनल अध्यक्ष पंकज कुमार सेठ ने विधायक से हुई मुलाकात के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि संगठन की वर्षो से पुरानी पेंशन की बहाली, सेस के कर्मियों को जीपीएफ व्यवस्था बहाल करने, तृतीय श्रेणी कर्मियों का ग्रेड पे 4800-5400-6600 करते हुए समयबद्ध वेतनमान शक्ति भवन मुख्यालय की भांति देने, तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को विशेष वेतन वृद्धि देने और संविदा व कंप्यूटर ऑपरेटर्स को खाली पदों पर समायोजित करने की मांग करता चला आ रहा है लेकिन सरकार उसपर ध्यान नही दे रही। उन्होंने विधायक से मिलकर उक्त मांगो को सदन में उठाने की मांग की है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता को विवाह के वर्षगांठ की बधाई देते हुए ईश्वर से उनके दीर्घायु होने की कामना भी की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular