Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeविश्व हिन्दू महासंघ ने मनाया हिन्दू स्वाभिमान दिवस

विश्व हिन्दू महासंघ ने मनाया हिन्दू स्वाभिमान दिवस

 

अवधनामा संवाददाता

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्म पर दीर्घायु होने की कामना की

सहारनपुर। विश्व हिन्दू महासंघ ने आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 51वां जन्म दिन हिन्दू स्वाभिमान दिवस के रूप मंे मनाया और उनके दीर्घायु होने की कामना की।
आज आवास विकास स्थित हरि मंदिर परिसर में विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत योगी आदित्यनाथ 51 वां जन्म दिन हिंदू स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति, विशिष्ट अतिथि अंकित गर्ग, मुख्य प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा का मंदिर परिसर में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा बृजेश प्रजापति के नेतृत्व में फूल माला और बुकंे देकर स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सभी को जात बिरादरी भूलकर केवल हिंदुत्व की भावना रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन योगी आदित्यनाथ का जन्म दिन हिन्दू स्वाभिमान दिवस के रूप में मना रहा है, जिसके तहत प्रत्येक दिन कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से देवेंद्र पंवार, बृजेश प्रजापति, संजय वर्मा, अंकित कुमार, रवि कुमार, विजेंद्र कुमार, संजय, नितिन कश्यप आदि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular