गडकरी ने योगी की तारीफ में पढ़ा गीता का श्लोक

0
79

आपकी कड़ाई से गुंडे-लफंगों का खात्मा हो गया; प्रतापगढ़-देवरिया को दी 8400 करोड़ की सौगात: योगी

प्रतापगढ़। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सीएम योगी ने सोमवार को पहले प्रतापगढ़ और फिर देवरिया में थे। प्रतापगढ़ इन्होंने 2,200 करोड़ के 5 प्रोजेक्ट्स लॉन्च किए। वहीं, देवरिया में 6,200 सौ करोड़ की लागत वाली पांच राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का किया शिलान्यास किया।
उधर, देवरिया में मंच से गडकरी ने सीएम योगी की जमकर तारीफ की। उन्होंने गीता को श्लोक- परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम्। धर्मसंस्थापनार्थाय संभवामि युगे युगे… पढ़कर कहा कि आज मुझे ये श्लोक याद आता है। गीता में श्रीकृष्ण ने कहा था कि जब-जब अत्याचार बढ़ता है। गरीबों पर अन्याय होता है। ईमानदारों पर अत्याचार होता है।
जब-जब गुंडे-लफंगे, उचक्के अत्याचार करते हैं, तब-तब मैं अवतार लूंगा और इनको पूरी तरह से समाप्त कर दूंगा। आपने जिस प्रकार प्रदेश से गुंडा राज को जिस प्रकार से समाप्त किया ये दुर्जनता पर सज्जनता को बचाने का प्रयास है। आपने प्रदेश की कानून व्यवस्था का इतनी कड़ाई से पालन कराया है कि गुंडे, उचक्के और लफंगों का खात्मा हो गया।
अब पढि़ए प्रतापगढ़ के प्रोजेक्ट्स के बारे में
प्रतापगढ़ में सबसे बड़ा प्रोजेक्ट्स 1290 करोड़ का है। इससे प्रतापगढ़ से सुल्तानपुर तक फोरलेन बनाया जाएगा। इस दौरान गडकरी ने कहा कि आने वाले समय में यूपी का रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर अमेरिका के बराबर होगा। प्रदेश में 41 हजार करोड़ रुपए की लागत से 40 बाईपास और 8 ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे बनाने जा रहे हैं। जो यूपी के विकास में सहायक होंगे।
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने कहा, अयोध्या में अगले साल भव्य राम मंदिर में दर्शन शुरू हो जाएंगे, इसलिए राम वन गमन मार्ग बनाया रहा है। यूपी की बेहतर कानून व्यवस्था की पूरी देश में चर्चा है। प्रतापगढ़ से अयोध्या मार्ग को फोरलेन करने की शुरुआत हो गई है।
गडकरी बोले- यूपी देश का नंबर एक राज्य बनेगा
गडकरी ने कहा- मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में आने वाले समय में उत्तर प्रदेश देश का नंबर एक राज्य बनेगा। किसानों की प्रगति होगी, रोजगार मिलेगा। आज देश भर में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की चर्चा है। किसी भी प्रदेश के विकास के लिए उद्योग बहुत आवश्यक है। उद्योग नहीं आएगा तो रोजगार नहीं मिलेगा और रोजगार नहीं होगा तो गरीबी दूर नहीं होगी। किसानों की प्रगति, इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास और औद्योगिक विकास में उत्तर प्रदेश बहुत तेज गति से प्रगति कर रहा है।
प्रयागराज-रायबरेली में फोरलेन बन रहा
उन्होंने कहा, पीएम का सपना है प्रदेश का विकास करना तो निवेश लाना होगा। बिजली, पानी, सड़क में उत्तर प्रदेश आगे बढ़ रहा है। सांसद संगम लाल गुप्ता ने जो-जो बातें मुझे बताई थीं, उन सभी बातों को मैंने कार्ययोजना में शामिल किया है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा, प्रयागराज से रायबरेली फोरलेन सड़क का काम शुरू हो गया है। सई नदी पर एक पुल व एक आरओबी का निर्माण अगले साल अक्टूबर तक पूरा होगा। प्रतापगढ़ में बाइपास का निर्माण शुरू हो गया है। 6 किलोमीटर विस्तार बाइपास का काम शुरू होने जा रहा है। शहर के अंदर का भी मार्ग फोरलेन होगा। इससे प्रतापगढ़ को जाम से मुक्ति मिल जाएगी।
गडकरी ने आगे कहा, चिलबिला से लोहिया नगर तक फोरलेन सड़क का कम शुरू होने जा रहा है। प्रतापगढ़-गौरीगंज, अमेठी-लखनऊ तक यातायात सुगम हो जाएगा। गोरखपुर से शामली तक ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस बनाया जा रहा है।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here