Sunday, March 1, 2026
spot_img
HomeItawaतनाव प्रबंधन और कार्य-जीवन संतुलन पर कार्यशाला

तनाव प्रबंधन और कार्य-जीवन संतुलन पर कार्यशाला

सैफई,इटावा। ईएनटी विभाग, यूपीयूएमएस सैफई में तनाव प्रबंधन और कार्य-जीवन संतुलन पर एक विशेष सत्र आयोजित किया गया।इस प्रेरणादायक कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी निधि दीदी और ब्रह्मकुमारी तेजस्विनी दीदी ने प्रवचन दिया।कार्यक्रम में कुलपति डॉ.पीके जैन, प्रो वाइस चांसलर डॉ.रामकांत यादव, डीन डॉ.आदर्श कुमार,रजिस्ट्रार डॉ. चंद्रवीर और विभागाध्यक्ष डॉ.जेपीएस चैहान समेत प्रोफेसर सोमेंद्र पाल सिंह, डॉ.राजेश ठाकुर,डॉ.अजय और ईएनटी विभाग के सभी फैकल्टी सदस्य जैसे डॉ. रितु गुप्ता,डॉ.संजीव यादव,डॉ.राजीव सक्सेना,डॉ.ज्योति कुमार,जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स,ऑडियोलॉजी स्टाफ, और नर्सिंग स्टाफ ने भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत विभागाध्यक्ष डॉ.जेपीएस चैहान के स्वागत भाषण से हुई,जिसमें उन्होंने आज के जीवन में तनाव के बढ़ते प्रभाव और इसे प्रबंधित करने के महत्व पर प्रकाश डाला।इसके बाद,ब्रह्मकुमारी निधि दीदी ने भक्ति गीतों और प्रवचनों के माध्यम से शांति,सकारात्मकता और ध्यान के महत्व को समझाया।ब्रह्मकुमारी तेजस्विनी दीदी ने कार्य-जीवन संतुलन बनाए रखने के व्यावहारिक तरीकों पर चर्चा की।सत्र का समापन एक गहन ध्यान अभ्यास के साथ हुआ,जिसने सभी प्रतिभागियों को आंतरिक शांति और सुकून का अनुभव कराया।ब्रह्मकुमारी मिशन आत्म-चेतना,ध्यान और सकारात्मक सोच के माध्यम से जीवन को संतुलित और तनावमुक्त बनाने की शिक्षा देता है।इस सत्र ने सभी उपस्थित लोगों को जीवन में शांति और संतुलन स्थापित करने की प्रेरणा दी।ईएनटी विभाग के इस प्रयास की सराहना करते हुए,भविष्य में ऐसे और सत्रों की आशा की जाती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular