बाराबंकी। शनिवार को जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल पीजी कॉलेज में प्राचार्य प्रोफेसर डॉ सीताराम सिंह के द्वारा आयोजित संगोष्ठी के तहत भूगोल विभाग असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अभिषेक मौर्य द्वारा आयोजित “जलवायु परिवर्तन और भारत पर प्रभाव ” के विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के यशस्वी प्राचार्य प्रोफेसर डॉ सीताराम सिंह ने पर्यावरण विज्ञान विभाग एवं पर्यावरण क्लब की ओर से आज हम देश और दुनिया के सामने जलवायु परिवर्तन के गंभीर संकट की ओर ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं।
हाल के वर्षों में भारत जलवायु परिवर्तन के सबसे गंभीर प्रभावों का सामना कर रहा है और यदि अभी ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाली पीढ़ियाँ इसका सबसे बड़ा मूल्य चुकाएंगी। हम सब को स्वयं इसकी जिम्मेदारी उठानी पड़ेगी। सभी अपने आस पास पेड़ पौधे लगाने होंगे जिससे पर्यावरण संतुलन बना रहे। मुख्य वक्ता के रूप में प्रोफेसर डॉ मानव कुमार सिंह ने जलवायु परिवर्तन और उसके प्रभाव के बारे में छात्र छात्रों को अवगत कराया कि हमें अपने व्यक्तिगत जीवन खतरनाक रसायनों का प्रयोग होने से रोकना होगा।
जिन केमिकल का हम अपने जीवन उपयोग करते हैं वह हवा पानी मिट्टी के जरिए हमारे वातारण को को दूषित करते हैं इसलिए हमें अपने दैनिक जीवन इन खतरनाक केमिकल का कम प्रयोग करना चाहिए और कहा कि पर्यावरण सुरक्षित,तो हम सुरक्षित। इस अवसर पर महाविद्यालय के हिंदी विभाग के प्रोफेसर कृष्ण कांत चंद्रा जी, प्रोफेसर अनिल कुमार विश्वकर्मा जी, प्रोफेसर रीना सिंह, समाजशास्त्र विभाग की प्रोफेसर सुनीता यादव, उर्दू विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अज़ीज़ रज़ा, संस्कृति विभाग के प्रोफेसर डॉ मनीष पाण्डेय, अर्थशास्त्र विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ नीलम प्रभा, जूलॉजी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर दीप्ति पोरवाल, गृह विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ लक्ष्मी देवी, अंग्रेजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर आशुतोष सिंह, बीसीए विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर इंजीनियर मंजेश कुमार वर्मा ने कार्यशाला में सम्मिलित होकर संगोष्ठी को सफल बनाया। छात्र छात्राओ ने जलवायु परिवर्तन और भारत पर प्रभाव के विषय पर वक्ता के रूप रज़िया,सना खातून, छवि राज गुप्ता, आशीष कुमार ने भाग लिया। मंच संचालन अनुराग कृष्ण यादव ने किया।
इस अवसर पर विभिन्न छात्र छात्राओ में राजकुमार, आशीष कुमार,सोमदेव, कपिल वर्मा, अजय कुमार, सनद कुमार आदि, और स्वयं सेविकाएं जूली, साक्षी, शिवानी वर्मा, नैंसी, मुस्कान, दीपांशी, ज्योति वर्मा आदिl डॉ प्रदीप कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया l





