हमीरपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन के लिए चलाए जा रहे “मिशन शक्ति फेज-5.0” के तहत पुलिस अधीक्षक हमीरपुर के निर्देशन में जनपद के सभी थानों पर तैनात महिला पुलिस कर्मियों व मिशन शक्ति टीमों द्वारा जनजागरूकता अभियान चलाया गया।
टीमों ने प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, धार्मिक स्थलों सहित भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाकर महिलाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच, अधिकारों व अपराधों से बचाव की जानकारी दी।
महिलाओं को बताया गया कि किसी भी छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में बिना डर के 1090 या नजदीकी थाने पर जाकर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।
टीम ने व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की सलाह दी।
साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों—1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस सेवा, 102 व 108 एम्बुलेंस, 1098 चाइल्ड लाइन, 101 फायर सेवा व 1930 साइबर हेल्पलाइन की जानकारी भी दी गई।





