Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeMarqueeनवनियुक्त बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को ऐतिहासिक बनाएंगे कार्यकर्ता

नवनियुक्त बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को ऐतिहासिक बनाएंगे कार्यकर्ता

महाराजगंज । भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर आगामी 6 जनवरी को नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के प्रथम जनपद आगमन को लेकर एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल ने किया।

जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि पंकज चौधरी का नेतृत्व संगठन को नई दिशा और मजबूती देगा। उन्होंने कहा कि यह आगमन केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगठनात्मक शक्ति प्रदर्शन का अवसर है। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का प्रथम जनपद आगमन कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह और ऊर्जा का स्रोत है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत ऐतिहासिक होगा और इसमें हर बूथ, हर कार्यकर्ता की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। पूर्व जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास ने कहा कि पंकज चौधरी का संगठनात्मक अनुभव और केंद्र सरकार में भूमिका कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अनुशासन और सेवा भाव से कार्यक्रम को सफल बनाएंगे, ताकि जिले की सकारात्मक छवि प्रदेश नेतृत्व के सामने प्रस्तुत हो। पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कृष्ण गोपाल जायसवाल ने कहा कि नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का यह प्रथम आगमन ऐतिहासिक होगा।

बैठक में अल्प संख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री कुरसेद अंसारी,जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, जिला मंत्री आशुतोष शुक्ला गौतम तिवारी बैजनाथ पटेल, पूर्व जिला मंत्री प्रदीप उपाध्याय मंडल अध्यक्ष हेमंत गुप्ता अशोक पटेल, विजय गौड़, नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव, महिला मोर्चा जिला मंत्री डॉ फरीदा इरम, राजेंद्र पटेल, बलराम दुबे, डी सी एफ चेयरमैन अशोक तिवारी, चेतन वर्मा, गुड्डू सिंह, श्याम मोहन चौधरी, अश्विनी तिवारी, सनत पांडेय, राधारमण शुक्ला, विजय धारियां, छोटे लाल पटेल के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular