बाराबंकी। प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर 2025) मतदाता सूची में किसी भी मतदाता का नाम छूटने न पाए इसके लिए आपको बूथ स्तर पर मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं मतदाताओं के नाम जुड़वाने के लिए पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष एवं संबंधित बूथ के पार्टी के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) एवं चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित बीएलओ के साथ तालमेल बनाते हुए मतदाताओं के फॉर्म भरवाना सुनिश्चित करना हम सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है। उक्त बात पार्टी के जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने आज जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिला महासचिव हिमांशु यादव के संचालन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देश पर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) को गति प्रदान करने के लिए ब्लॉक स्तर पर पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपने के लिए आयोजित बैठक में प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों को विधानसभा एवं ब्लॉक स्तर पर जिम्मेदारी सौंपते हुए व्यक्त किये। सपा जिलाध्यक्ष ने प्रदेश सचिव डॉ विकास यादव, सरताज चौधरी, गुरु प्रसाद उर्फ लल्लन वर्मा, चौधरी अदनान, प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य फरजान उस्मानी, सूरज यादव “गामा”, सुरेश चंद्र गौतम, मौलाना इस्राईल, प्रदेश सचिव युवजन सभा तुषार यादव, जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह, जिला महासचिव हिमांशु यादव, वर्मा जिला उपाध्यक्ष नसीम कीर्ति, राजेश वर्मा, डॉक्टर एमएल साहू, रिजवान संजय, कामता प्रसाद यादव, युवजन सभा अध्यक्ष आशीष सिंह आर्यन, यूथ बिग्रेड जिला अध्यक्ष शाफे जुबेरी, प्रदेश महासचिव युवजन सभा शैलेश यादव, प्रदेश सचिव युवजन सभा अखिलेश यादव, जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी प्रवीण यादव पम्मू प्रदेश सचिव यूथ ब्रिगेड राजीव सिंह राजा, महिला सभा अध्यक्ष पूनम यादव, जिला अध्यक्ष बाबा साहब वाहिनी संदीप प्रजापति, जिला अध्यक्ष शिक्षक सभा ओम कुमार वर्मा, जिला सचिव रामसमुझ यादव, विधानसभा अध्यक्ष हैदरगढ़ परशुराम यादव, विधानसभा अध्यक्ष सदर विनय यादव, विधानसभा अध्यक्ष कुर्सी सुरेश यादव, विधानसभा अध्यक्ष रामनगर जयसी राम यादव, नगर प्रभारी पप्पू सिद्दीकी, शब्बीर पहाड़ी, ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश यादव मसौली, जयसी राम रावत दरियाबाद, रमेश यादव फतेहपुर, राम प्रकाश रावत निंदूरा सहित अन्य पदाधिकारी को जनपद की विभिन्न विधानसभाओं के विभिन्न ब्लॉको की जिम्मेदारी देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दिशा निर्देशों से अवगत कराकर समाजवादी पार्टी एसआईआर प्रहरी के रूप में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार को सुनिश्चित करने एवं लोकतंत्र की रक्षा के लिए तुरंत अपने-अपने कार्य क्षेत्र में पहुंचकर मतदाताओं और पदाधिकारियों को जागरूक करने के साथ उनके एसईआर फॉर्म भरवाने में सहायता उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया।





