HomeMarqueeमन की बात सुनने से कार्यकर्ताओं को मिलता है मार्गदर्षन: डाॅ.महेन्द्र

मन की बात सुनने से कार्यकर्ताओं को मिलता है मार्गदर्षन: डाॅ.महेन्द्र

Workers get guidance from listening to the mind: Dr. Mahendra

 

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। (Saharanpur) भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ.महेन्द्र सैनी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा भाव अभियान को और मजबूती के साथ चलाये जाने का आह्वान करते हुए कहा कि कोविड 19 से बचाव को हमें सरकार की गाइड लाइन का अनुपालन करना होगा, तभी हम कोरोना को हरा सकते है।

आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात को सुनते हुए जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से बातचीत में जिलाध्यक्ष डॉ.महेंद्र सैनी ने बताया कि भारत देश के प्रत्येक व्यक्ति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम में सम्मिलित होना चाहिए। कार्यक्रम को सुनने से जहां कार्यकर्ताआंे को मार्गदर्षन मिलता है, वहीं सरकार की नीतियों के संबंध में भी मार्गदर्षन प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केन्द्र सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष मे पूरे जिले मे सेवा ही संगठन के नाते प्रत्येक गांव में जनप्रतिनिधियों और पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ द्वारा सेनेटाईजर, मास्क, भोजन, दवाई किट एवं आवश्यक वस्तुएं वितरण एवं साफ-सफाई का कार्यक्रम चलाया गया है। मन की बात कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित जिला अध्यक्ष महेंद्र सैनी, जिला मंत्री विपिन भारती, जिला मीडिया प्रभारी विपिन चैधरी, राकेश गांगुली, वैभव अग्रवाल, सोनू सैनी, अरविंद बंसल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular