निर्माण कार्य मे मानक के विपरीत करवाया जा रहा है कार्य

0
2520
अवधनामा संवाददाता
 टांडा अंबेडकरनगर टांडा नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 22 में चल रहे निर्माण कार्य मानक के विपरीत मानक की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं नाली निर्माण में दोयम दर्जे के जर्दा ईट का प्रयोग किया जा रहा है और तो और मोरंग का कहीं अता पता भी नहीं है दिखाने के लिए मोरंग को निर्माण साइड पर रखा गया है मोहल्ले वासियों ने निर्माण कार्य को लेकर असंतोष जताते हुए कहा कि जो निर्माण ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है जो मानक के विपरीत है मोहल्ले वासियों ने अपर जिला अधिकारी एवं प्रभारी प्रशासक नगर पालिका परिषद से उक्त निर्माण कार्य की जांच कराए जाने की मांग की है मोहल्ले वासियों ने बताया कि ठेकेदार से पूछने पर कहा जाता है कि क्यों उच्च अधिकारियों को जब कमीशन देना पड़ता है तो काम मानक के अनुरूप कैसे किया जाएगा मोहल्ले वासियों ने निर्माण कार्य की जांच कराए जाने की मांग की है नगर पालिका परिषद के अवर अभियंता नगेंद्र कुमार ने कहा है कि यदि मानक के विपरीत निर्माण कार्य किया जा रहा है तो ठेकेदार के विरुद्ध जांच कर कार्यवाही की जाएगी।
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here