Sunday, April 28, 2024
spot_img
HomeMarqueeहिण्डाल्को सीएसआर विभाग द्वारा महिला दिवस आयोजित

हिण्डाल्को सीएसआर विभाग द्वारा महिला दिवस आयोजित

अवधनामा संवाददाता

सोनभद्र/रेणुकूट। हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग की ओर से आस-पास के गांवों की महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान हेतु निरंतर कार्यक्रम चलाए जाते रहे हैं। इसी क्रम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मद्देनज़र म्योरपुर स्थित आदित्य बिड़ला रूरल टेक्नोलॉजी पार्क में रेणुकूट, दुद्धी, बभनी एवं म्योरपुर की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहीं रेणुकूट नगरीय बस्ती में चाचा कॉलोनी, सर्वेश्वरी समूह आश्रम के प्रांगण में स्थानीय महिलाओं हेतु महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान समूह की महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण विषय पर लोक कला आधारित रोचक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये साथ ही महिला सशक्तिरण विषय पर अपने विचार भी रखे। आदित्य बिड़ला रूरल टेक्नोलॉजी पार्क में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बभनी विकासखंड की सीडीपीओ अमित जायसवाल तथा रेणुकूट में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ सुष्मिता पांडेय ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाएं स्वस्थ रह कर ही सशक्त रह सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि आप सभी महिलाएं स्वस्थ रहने के साथ-साथ साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखें और अन्य महिलाओं को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें। वहीं कार्यक्रम के दौरान अभय ह्यूमन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से महिलाओं को मिशन संकल्प के अंतर्गत नशा मुक्ति आभियान में सहयोग हेतु प्रेरित किया गया।
इसी क्रम में हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग द्वारा समूह की महिलाओं के लिए घड़ा दौड़, श्रृंगार दौड़ तथा अन्य मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया एवं उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। इस दौरान हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख श्री अभिजीत ने कहा कि आज महिलाएं आर्थिक एवं सामाजिक क्षेत्र में पुरुषों के साथ कन्धा से कंधा मिलाकर चल रही हैं और खुद को साबित कर रही हैं। कार्यक्रम का संचालन सरिता वर्मा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रेखा मिश्रा, सोनी पांडेय, रेहाना खातून अन्य लोगों का योगदान सराहनीय रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन बेहद रोचक ढ़ग से ग्रामीण विकास विभाग के श्री राजेश सिंह ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular