Tuesday, October 28, 2025
spot_img
HomeMarqueeमहिलाओं को मिशन शक्ति के तहत गांव में जा कर किया गया...

महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत गांव में जा कर किया गया जागरूक

लोटन सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण एंटीरोमियो व शक्ति दीदी अभियान एवं साइबर अपराध सुरक्षा के क्रम में महिलाओं एवं बच्चियों को थाना लोटन द्वारा जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक महाजन के द्वारा महिला सशक्तिकरण एंटी रोमियो व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में व प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक व विश्वजीत शौरयान क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में मंगलवार को थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सरोज थाना लोटन के निर्देशन में ग्राम बघेली, बघेला, केनवनिया में जाकर महिलाओं और बलिकाओ को जागरूक किया गया।

शक्ति दीदी के तहत महिलाओं को जागरूकता अभियान के तहत जागरूक किया गया। महिला सम्वन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन के बारे मे जागरूक किया और बताया गया 1090 वुमेन पावर लाइन 181 महिला हेल्प लाइन 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन 112 पुलिस हेल्प लाइन 1098 चाईल्ड केयर लाइन 108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन 101 अग्निशमन हेल्प लाइन14567 एल्डर हेल्पलाइन 1930 साइबर क्राइम हेल्प लाइन के सम्वन्ध में जानकारी दी गयी और जारी नम्बर के बारे मे विस्तार से चर्चा किया गया। इस दौरान कांस्टेबल राजेश यादव, कांस्टेबल अमित यादव म0का0 पूजा सहित तमाम ग्रामीण महिला मौजूद रहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular