Tuesday, May 5, 2026
spot_img
HomeMarqueeशराब ठेके के खिलाफ सड़क पर उतरी महिलाएं,किया जोरदार प्रदर्शन, ठेका हटाने...

शराब ठेके के खिलाफ सड़क पर उतरी महिलाएं,किया जोरदार प्रदर्शन, ठेका हटाने की मांग

आबकारी इंस्पेक्टर और महिलाओं के मध्य तीखी नोकझोंक के बाद मामला हुआ शांत

महोबा। कस्बे देवगनपुरा वाईपास में स्थित शराब ठेका तीन सरकारी स्कूलों के बने होने और वहां से गुजरने वाली महिलाओं युवतियों को आयेदिन तमाम दुश्वारियों का सामना किए जाने को लेकर क्षेत्र की महिलाएं एकजुट होकर सड़क पर उतर आई और शराब ठेका को हटवाए जाने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर टीम के साथ पहुंची आबकारी इंस्पेक्टर और महिलाओं के मध्य तीखी नोकझोंक के बाद मामला शांत हो सका।

प्रदर्शन कर रही रामकुमारी, प्रेमवती तारा देवी, राममूर्ति ममता सहित कई महिलाओं ने बताया शराब ठेके के बाहर हर समय शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है, जिस कारण राहगीरों, विशेषकर महिलाओं और छात्राओं यहां से गुजरते समय असुरक्षित महसूस करती है। बताया कि वाईपास के आसपास तीन सरकारी स्कूल होने के बावजूद शराब ठेका संचालित किया गया, जिससे बच्चों पर इसका गलत असर पड़ सकता है। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ठेका नहीं हटाया गया तो वे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन कर शिकायती पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई जाएगी, इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती तो आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।

देवगनपुरा वाईपास में शराब ठेके पर पास महिलाओं के प्रदर्शन किए जाने की सूचना मिलते ही टीम के साथ आबकारी इंस्पेक्टर मौके पर पहुंची और महिलाओं को काफी समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन महिलाएं अपनी जिद पर अड़ी रही, जिसके चलते आबकारी इंस्पेक्टर और महिलाओं के बीच तूतू मैंमैं भी हुई, लेकिन किसी तरह मामला शांत कराया गया। आबकारी विभाग इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार मिश्र ने बताया कि ममता के नाम से शराब ठेके की शिकायत मिली थी, जिसकी जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ठेका बस्ती के अंदर नहीं है, लेकिन यदि यह स्कूल, मंदिर, मस्जिद या अस्पताल से 100 मीटर के दायरे में पाया जाता है, तो नियमानुसार इसे हटाए जाने की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular