Saturday, March 7, 2026
spot_img
HomeMarqueeडांडिया एवं गरबा कार्यक्रम में महिलाओं ने उठाया लुत्फ

डांडिया एवं गरबा कार्यक्रम में महिलाओं ने उठाया लुत्फ

 

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। शारदीय नवरात्र के उपलक्ष मंे सनातन धर्म मंदिर में चल रहे डांडिया एवं गरबा कार्यक्रम में महिलाओं ने माता के भजनों पर डांडिया का नृत्य कर सभी को भक्ति रस से सराबोर कर दिया।
सुभाष नगर स्थित सनातन धर्म मंदिर में नवरात्र कार्यक्रम की श्रंखला में आयोजित डांडिया एवं गरबा कार्यक्रम में महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गो ने भाग लिया। कार्यक्रम में महिलाओं ने माता के भजनों पर खूब डांडिया किया। डांडिया नृत्य का यह कार्यक्रम लगभग 3 से 4 घंटे तक चला। इसको लेकर सभी महिलाओं व बच्चों में काफी उत्साह दिखाई दिया। इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि संयुक्त आयुक्त उद्योग श्रीमती अंजू रानी ने माता के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके पश्चात उन्होंने भी माता के भजनों पर खूब डांडिया खेला। इस दौरान सभी श्रद्धालुओं ने माता की आरती कर सभी लोगों को प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंजू रानी, राणा सिंधु, संतोष, किरण खुराना, वीणा, अनीता जुनेजा, प्रीती सेठ, गीता अरोड़ा, वीनू.सिंधु, डोली अरोड़ा, विशाखा खरबंदा, वंदना खुराना, पूनम मेहंदी रत्ता, सोनिया जुनेजा, वर्षा, मीनू अरोड़ा आदि महिलाएं मौजूद रही।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular