लोटन सिद्धार्थनगर।मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण बेटी बहू सम्मेलन एंटी रोमियो व शक्ति दीदी अभियान एवं साइबर अपराध सुरक्षा के क्रम में महिलाओं एवं बच्चियों को थाना लोटन द्वारा चलाया गया जागरुकता अभियान पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ अभिषेक महाजन के द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में व प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक व विश्वजीत शौर्यान क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में सोमवार को थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सरोज थाना लोटन के निर्देशन में ग्राम करुवावल कला में जाकर महिलाओं व बालिकाओ को जागरूक किया गया।शक्ति दीदी के तहत महिलाओं को जागरूकता अभियान के तहत जागरूक किया गया, महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन नंबर के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई 1090 वुमेन पावर लाइन181महिला हेल्प लाइन1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन,112 पुलिस हेल्प लाइन,1098चाईल्ड केयर लाइन108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन101अग्निशमन हेल्प लाइन1930 साइबर क्राइम हेल्प लाइन के सम्बन्ध में जानकारी दी गई इस दौरान हेड कांस्टेबल संजय गुप्ता कांस्टेबल अमित कुमार म0का0 नेहा तिवारी मौजूद रही।
महिला सशक्तिकरण बेटी बहू सम्मेलन महिलाओं व बच्चियो को किया गया जागरूक
RELATED ARTICLES





