HomeLucknowमहिलाओं ने मनाई राजस्थानी अंदाज में तीज

महिलाओं ने मनाई राजस्थानी अंदाज में तीज

अवधनामा संवाददाता

लखनऊ। संवर्धनी संस्था की ओर से आज शुक्रवार को गोमती नगर स्थित दयाल गेटवे के भव्य प्रांगण में राजस्थानी परंपरा से तीज उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत इनर व्हील क्लब की कोषाध्यक्ष अर्चना अग्रवाल द्वारा रिबन काटने से हुई, जिसके बाद दीप प्रज्वलन किया गया। सम्वर्धिनी टीम ने इनर व्हील क्लब ऑफ लखनऊ बारादरी की अध्यक्षा अंजली गोयल के साथ मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने 60 से भी अधिक प्रदर्शकों की विभिन्न जगहों से आई वस्त्र और वस्त्र सामग्री के स्टालों का अवलोकन भी किया। उन्होंने आयोजकों द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि सम्वर्धिनी संस्था के संस्थापक नेहा जैन, विनीता सेठ, अनुमेहा गुप्ता और शानू सिंघल को विशेष रूप से इस आयोजन के लिए बधाई के पात्र हैं। शाम 3 बजे लखनऊ की सभी महिलाएँ राजस्थानी परिधान में सजकर उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। महिलाओं द्वारा राजस्थानी गीतों और जीवंत नृत्य प्रस्तुत किये गए। तीज उत्सव का मुख्य आकर्षण रैम्प वॉक में “तीज क्वीन,” का चुनाव था। कड़ी प्रतियोगिता में तीज क्वीन मनीषा सिंह चुनी गई, वहीं पहली रनर अप रीमा अग्रवाल और दूसरी रनर अप प्रीती कुमार चुनी गई। सम्वर्धिनी टीम ने ईश्वर चाइल्ड वेलफेयर फाउंडेशन के लिए 11000 रुपये दान किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular