Monday, April 13, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaखेल में पुरूषों के मुकाबले महिलाएं देश को गौरवान्वित कर रही हैः...

खेल में पुरूषों के मुकाबले महिलाएं देश को गौरवान्वित कर रही हैः डाॅ0 श्याम नारायण सिंह

Women are making the country proud more than men in sports: Dr. Shyam Narayan Singh

अवधनामा संवाददाता

मिशन शक्ति अभियान में नारी सशक्तिकरण में शारीरिक शिक्षा विषय पर आयोजित हुआ वेबिनार

अयोध्या। (Ayodhya)  डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के वीमेन ग्रीवेंस एवं वेलफेयर सेल ने प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत ‘‘नारी सशक्तिकरण में शारीरिक शिक्षा‘‘ विषय पर वेबिनार आयोजित किया गया। वेबिनार को संबेाधित करते हुए मुख्य वक्ता सनातन धर्म पीजी कालेज, मुजफरानगर के शारीरिक शिक्षा विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर एवं लेफ्टिनेंट डाॅ0 श्याम नारायण सिंह ने कहा कि नारी सशक्तिकरण में शारीरिक शिक्षा की अहम भूमिका होती है। खेल महिलाओं को शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाती है। उन्होंने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शारीरिक शिक्षा से जुड़कर महिलाएं खेलों में प्रतिभाग कर प्रबंधन का हिस्सा बन सकती हैं। इससे शारीरिक एवं आर्थिक उन्नयन का मार्ग प्रशस्त होगा। आज महिलाएं खेल के क्षेत्र में पुरुषों से कही अधिक देश को गौरवान्वित कर रही हैं। खेलों के माध्यम से अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त कर पा रही हैं। डाॅ0 सिंह ने वेबिनार में अन्तरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय महिला खिलाड़ियों का परिचय देते हुए छात्राओं का मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही सेल की समन्वयक प्रो0 तुहिना वर्मा ने नारी सशक्तिकरण में शारीरिक शिक्षा के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शारीरिक शिक्षा से महिलाओं में व्यक्तित्व का विकास होता है। इस क्षेत्र में छात्राओं को अधिक से अधिक हिस्सा लेना चाहिए। प्रो0 वर्मा द्वारा अभिभावकों और छात्राओं को आत्मसुरक्षा की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन डाॅ0 प्रतिभा त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर कुलसचिव उमानाथ, सहसमन्वयक डाॅ0 सिंधु सिंह, डाॅ महिमा चैरसिया, इं0 मनीषा यादव, इं0 निधि अस्थाना, डाॅ0 सरिता द्विवेदी, नीलम मिश्रा सहित छात्र-छात्राएँ आंनलाइन जुड़े रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular