Wednesday, May 13, 2026
spot_img
HomeMarqueeमिशन शक्ति के तहत महिलाओं-बालिकाओं को किया गया जागरूक

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं-बालिकाओं को किया गया जागरूक

बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चलाया गया जागरूकता अभियान

फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में जनपद फतेहपुर के सभी थानों पर गठित मिशन शक्ति एवं एंटीरोमियो टीमों द्वारा मिशन शक्ति 5.0 (फेज-2) के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया गया तथा महिलाओं से संबंधित समस्याओं के त्वरित और विधिसम्मत निस्तारण के बारे में जानकारी दी गई।

शुक्रवार को मिशन शक्ति एवं एंटीरोमियो टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं और आमजन को महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों, अधिकारों और आत्मरक्षा के उपायों की जानकारी दी। पुलिस टीमों ने महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम और सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया।

अभियान के दौरान प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी देकर इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस विभाग ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे किसी भी विपरीत परिस्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त कर सकें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular