Monday, May 25, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurमहिला को बंधक बनाकर लाखों की लूट

महिला को बंधक बनाकर लाखों की लूट

नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

मौदहा। बिवांर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात नकाबपोश बदमाशों ने एक वृद्ध महिला को घर में बंधक बनाकर लाखों रुपये के जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वारदात का जल्द अनावरण किए जाने की बात कह रही है।

घटना बिवांर थाना क्षेत्र के निवादा गांव की है। यहां रहने वाले गणेश प्रसाद की पत्नी अहिल्या को देर रात तीन नकाबपोश बदमाशों ने घर में दबोच लिया। बदमाशों ने महिला का मुंह बांध दिया और हाथ-पैर भी बांधकर उसे बंधक बना लिया। इसके बाद घर में रखे करीब साढ़े चार लाख रुपये के जेवर और इतनी ही नगदी लेकर फरार हो गए। पीड़िता अहिल्या ने बताया कि बदमाशों ने उन्हें बांधकर कमरे में छोड़ दिया था। उनके जाने के बाद वह किसी तरह जमीन पर घिसटते हुए बेटे और बहू के कमरे तक पहुंचीं और दरवाजा खटखटाया।

पीड़िता के बेटे पवन कुमार ने बताया कि जब वह जागा तो उसकी मां का मुंह, हाथ और पैर बंधे हुए थे। बदमाश घर में रखे करीब साढ़े चार लाख रुपये के जेवर और करीब इतनी ही नगदी ले गए हैं। उसने बताया कि यह नगदी घर बनवाने के लिए रखी गई थी। पवन के मुताबिक रात करीब तीन बजे उसने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
मौदहा क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय ने बताया कि पुलिस और फील्ड यूनिट ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए हैं। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही मामले का अनावरण किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular