Tuesday, March 4, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurमहिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

अवधनामा संवाददाता

राठ हमीरपुर। मुस्करा कस्बे में महिला ने सूने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। महिला की मौत पर स्वजन का रो रोकर बुरा हाल है।
मुस्करा निवासी 35 वर्षीय उपासना ने रविवार की शाम करीब साढ़े छह बजे कमरे में रस्सी का फंदा डालकर फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के पति ने बताया कि वह घर पर नहीं था। बच्चें घर के बाहर खेल रहे थे। महिला का आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। मृतका अपने पीछे दो पुत्र शिवम, अनुभव छोड़ गई है। मुस्करा थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular