HomeMarqueeकृषि संगोष्ठी मेला किसानों को दी गई जानकारी

कृषि संगोष्ठी मेला किसानों को दी गई जानकारी

सिसवा ब्लॉक में कृषि मेला संपन्न हुआ 

सिसवा बाजार (महराजगंज)। क्षेत्र पंचायत कार्यालय परिसर में कृषि संगोष्ठी मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य  अतिथि अमरेंद्र प्रताप सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्र पंचायत प्रमुख कोदई निषाद ने किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि  अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार किसान एवं कृषि को सुदृढ़ बनाने की दिशा में तमाम तरह की योजनाएं चल रही है। जिसका लाभ किसानों को प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि को और समृद्धशाली बनाने की दिशा में सरकार किसानों को कृषि से संबंधित तमाम जानकारी विभिन्न कार्यशालाओं के माध्यम से दे रही है। किसानों के लिए चलाई गई किसान सम्मान योजना के तहत सरकार किसानों को प्रतिवर्ष छः हजार रुपए किसानों के खाते में भेज रही है।

राजकीय कृषि रक्षा इकाइयों के माध्यम से कई प्रकार के निशुल्क उन्नतशील बीज भी समय-समय पर  सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है। इस ब्लॉक स्तरीय  किसान गोष्ठी एवं कृषि मेला में कृषि आदि से संबंधित स्टाल भी लगाए गए । मुख्य अतिथि कोदई निषाद, विशिष्ट अतिथि अमरेंद्र प्रताप सिंह ,कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर बीबी सिंह ,संचालक संजय पटेल, मुनीर आलम ,राहुल पटेल भूपेंद्र प्रताप, बलबीर सिंह, सतपाल गोड मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular