Monday, March 17, 2025
spot_img
HomeInternationalक्या हाफिज सईद का भी होगा वही अंजाम? 26/11 मास्टरमाइंड पर बड़ा...

क्या हाफिज सईद का भी होगा वही अंजाम? 26/11 मास्टरमाइंड पर बड़ा खतरा?

Hafiz Saeed पाकिस्तान में रविवार को लश्करे तैयबा आतंकी अबू कताल को अज्ञात हमलावरों ने मौत के घाट उतार दिया। आशंका जताई जा रही है कि इस हमले में हाफिज सईद की घायल हो गया है। इस हमले पर विदेश मामलों के जानकार रॉबिंदर सचदेवा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हाफिज सईद को हमलावर शायद ट्रैक कर रहे थे।

पाकिस्तान में रविवार को लश्करे तैयबा आतंकी अबू कताल सिंधी मारा गया। जम्मू के रियासी में तीर्थयात्रियों की हत्या की साजिश रचने वाले अबू कताल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

इस हमले में 2008 के मुंबई हमले का साजिशकर्ता और लश्कर-ए- तैयबा का संस्थापक अंतरराष्ट्रीय आतंकी हाफिज सईद (Hafiz Saeed) के भी घायल होने की खबर है, जिसका इलाज रावलपिंडी के सैन्य अस्पताल में चल रहा है। हालांकि, उसके स्वास्थ्य को लेकर कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है।

हमले के बाद हाफिज सईद ने बढ़ा दी होगी अपनी सुरक्षा: रॉबिंदर सचदेवा

“हाफिज सईद के करीबी की हत्या हो गई है, जिसका मतलब है कि जो उन्हें ट्रैक कर रहे थे, वो उसके (हाफिज सईद) को काफी करीब से ट्रैक कर रहे थे। कहा जाता है कि जो तलवार के सहारे जीते हैं, वो तलवार से ही मरते हैं। हाफिज सईद के साथ भी ऐसा ही हो सकता है। सचदेवा ने अनुमान लगाया कि सईद ने अपने भतीजे की हत्या के बाद अपनी सुरक्षा कड़ी कर दी होगी।

पाकिस्तानी सेना से मदद मांग सकता है हाफिज सईद

उन्होंने कहा कि हाफिज सईद का अगला कदम अपनी सुरक्षा बढ़ाना और पाकिस्तानी सेना से मदद मांगना हो सकता है, हालांकि वे पहले से ही उसे सुरक्षा दे रहे हैं। कोई नहीं कह सकता कि इस घटना के पीछे कौन है, लेकिन यह संभवत: पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा भारत को बदनाम करने के लिए किया गया काम भी हो सकता है।”

हमले में एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की खबरों पर टिप्पणी करते हुए रिटायर मेजर जनरल ध्रुव सी कटोच (सेवानिवृत्त) ने कहा कि यह स्वयं हाफिज सईद हो सकता है। दूसरे घायल व्यक्ति को पाकिस्तान के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इस बात को लेकर काफी चर्चा है, क्योंकि पाकिस्तान ने उस व्यक्ति की पहचान के बारे में कुछ नहीं बताया है। ध्रुव सी कटोच ने कहा कि पाकिस्तान में कोई भई आतंकवादी पूरी तरह सुरक्षित नहीं है।

कश्मीर में आतंकी साजिश रचता था अबू कताल

अबू कताल लश्करे तैयबा का ऑपरेशन प्रमुख संभालता था और उसके पास पीओके में आतंकियों के लॉंच पैड की भी जिम्मेदारी थी। खासतौर पर जम्मू इलाके में आतंकियों की घुसपैठ और ड्रोन व अन्य माध्यमों से हथियारों की सप्लाई भी वही सुनिश्चित करता था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular