Thursday, February 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeमरंगी में करंट लगने से जंगली हाथी की मौत

मरंगी में करंट लगने से जंगली हाथी की मौत

काति बिहू के दिन आज राज्य में एक दुखद घटना हुई। गोलाघाट जिले के मरंगी के परजाबस्ती गांव में करंट लगने से एक जंगली हाथी की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार हाथियों का एक बड़ा झुंड रात में क्षेत्र में प्रवेश कर उपद्रव मचा रहा था। इनमें से एक हाथी पास के बांस के पेड़ को तोड़कर खाने लगा। उसी बांस के जरिए हाथी बिजली की तार की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना पाकर पहुंचे वन विभाग के कर्मियों ने मृत हाथी के पोस्टमार्टम की व्यवस्था की। स्थानीय लोग सुबह से ही अगरबत्ती आदि जलाकर मृत हाथी की पूजा कर रहे हैं। हाथियों का झुंड अभी भी पास के एक चाय बागान में रुका हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular