Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeNationalरात में दांत किटकिटाकर मारने दौड़ती है पत्नी, कहती है हम नागिन...

रात में दांत किटकिटाकर मारने दौड़ती है पत्नी, कहती है हम नागिन हैं मार डालेंगे… पति की शिकायत पर अफसर सन्न

सीतापुर के महमूदाबाद में संपूर्ण समाधान दिवस पर एक युवक ने अजीब शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि उसकी पत्नी रात में दांत किटकिटा कर उसे मारने दौड़ती है और खुद को नागिन बताती है। युवक ने पुलिस में भी शिकायत की थी। उपजिलाधिकारी ने दंपति को परिवार परामर्श केंद्र भेज दिया है ताकि उनके मतभेदों को सुलझाया जा सके।

संपूर्ण समाधान में दिवस में एक युवक की शिकायत पर अधिकारियों की हंसी छूट गई। युवक ने बताया कि उसकी पत्नी रात में दांत किटकिटा कर उन्हें मारने दौड़ती है। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर दंपति को परिवार परामर्श केंद्र भेज दिया गया।

2023 में शादी के बाद से होने लगे मतभेद

लोधासा के मेराज संपूर्ण समाधान में शिकायत लेकर आए थे। उन्होंने बताया वर्ष 2023 में थानगांव की नसीमुन से शादी हुई थी। कुछ दिन बाद ही दोनों में मतभेद हो गए। शुरुआत में लगा पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है तो झाड़-फूंक कराया। लेकिन, उसकी आदतें नहीं सुधरीं।

दांत किटकिटा कर मारने को दौड़ती है

नसीमुन, प्रत्येक रात दांत किटकिटा कर मारने को दौड़ती है। कहता है कि हम नागिन हैं, तुम्हें मार डालेंगे। बताया, इसकी पुलिस में शिकायत भी की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। कोतवाल अनिल ने सिंह ने बताया कि दंपति में मतभेद हैं। उन्हें परिवार परामर्श केंद्र भेजा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular