Sunday, May 5, 2024
spot_img
HomeMarqueeक्यों बिखर रहा है I.N.D.I.A. गठबंधन?

क्यों बिखर रहा है I.N.D.I.A. गठबंधन?

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस को रोज एक न एक झटका लग रहा है। उसके नेता कब उसका साथ छोड़ दें पता नहीं चलता। जैसे ही कोई चुनाव शुरू होता है, उसी समय से नेताओं का कांग्रेस छोड़कर जाना शुरू हो जाता है। क्या महाराष्ट्र, क्या मध्य प्रदेश, क्या कर्नाटक, सभी राज्यों से कांग्रेस के कई बड़े नेता या तो पार्टी छोड़ चुके हैं या छोड़ने की अटकलें लग रही हैं।

10-12 साल पहले कांग्रेस के किसी बड़े समारोह में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के पहुंचते ही उन्हें ज्योतिरादित्य सिंधिया, मिलिंद देवड़ा, आरपीएन सिंह, जितिन प्रसाद समेत अन्य युवा नेता घेर लेते थे। ये सभी नेता कांग्रेस और राहुल गांधी दोनों को छोड़ चुके हैं। अभी कांग्रेस की स्थिति यह है कि राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान महाराष्ट्र में एक महीने में तीन नेताओं ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है।

तीन नामों में से एक महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने सोमवार (12 फरवरी) को ही पार्टी से ही इस्तीफा दिया है। इससे पहले 8 फरवरी को महाराष्ट्र में बाबा सिद्दीकी ने इस्तीफा दिया था। बाबा सिद्दीकी ने इसको लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा था कि आज मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (INC) की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देता हूं।

इसके अलावा तीसरा नाम मिलिंद देवड़ा का है, जिन्होंने पिछले महीने ही इस्तीफा दिया था। इसको लेकर मिलिंद देवड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “आज मेरी राजनीतिक यात्रा के एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ। इस ब्रिगेड के नेताओं में सचिन पायलट जैसे एकाध गिने चुने बचे हैं।

वहीं, बीजेपी नेताओं की मानें, तो कांग्रेस के करीब डेढ़ दर्जन नेता पार्टी से इस्तीफा देने का मन बना चुके हैं। ये सब बीजेपी के संपर्क में हैं और इन नेताओं को अभी बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व की अनुमति नहीं मिली है। माना जा रहा है कि फरवरी के तीसरे सप्ताह के बाद से लेकर मार्च के दूसरे सप्ताह तक बीजेपी कांग्रेस के बड़े नेताओं को पार्टी में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू करेगी।

कांग्रेस पार्टी के अंदर अभी जो हलचल है, वह हाल-फिलहाल से नहीं है। बल्कि अंतर्कलह की वजहों से काफी सालों से है, जिसको सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अब मल्लिकार्जुन खरगे तक रोकने में असक्षम दिख रहे हैं। सोनिया गांधी के साथी, कैप्टन अमरिंदर सिंह, गुलाम नबी आजाद (अलग पार्टी), रीता बहुगुणा जोशी, तो वहीं राहुल गांधी की लगभग टीम आज बीजेपी के साथ हैं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया, मिलिंद देवड़ा, सुष्मिता देव, प्रियंका चतुर्वेदी, जितिन प्रसाद, अशोक तंवर, आरपीएन सिंह, हार्दिक पटेल, अल्पेश ठाकोर, जैसे नेता कांग्रेस छोड़ चुके हैं। इसके अलावा अशोक चौधरी, हिमन्त बिश्व शर्मा, सुनील जाखड़, अश्वनी कुमार, जैसे बड़े नेता भी पार्टी को अलविदा कर चुके हैं।

हाल ही में कांग्रेस के नेतृत्व में कई विपक्षी पार्टियों ने इंडिया गठबंधन खड़ा किया था। लेकिन चुनाव से पहले ही इंडिया गठबंधन टूट गया। ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग में नहीं हैं। जयंत चौधरी बीजेपी के साथ जा चुके हैं। नीतीश कुमार फिर पलटी मार चुके हैं। शिवसेना और एनसीपी टूट चुकी है। दोनों का नेतृत्व जिनके पास है, वो कांग्रेस के खिलाफ हैं।

अशोक चव्हाण – अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने विधायक पद भी छोड़ दिया है। अशोक चव्हाण ने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को इस्तीफा सौंपा। सूत्रों के मुताबिक, अशोक चव्हाण 13 बड़े नेताओं के साथ भाजपा जॉइन कर सकते हैं। इसके साथ ही महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज हो गई है।

बाबा सिद्दीकी – महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी शनिवार (10 फरवरी) को अजित पवार की नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) में शामिल हो गए। सिद्दीकी ने मुंबई में डिप्टी सीएम अजित पवार और NCP के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल सहित दूसरे नेताओं की मौजूदगी में पार्टी जॉइन की। उन्होंने 8 फरवरी को कांग्रेस से इस्तीफा दिया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular