Saturday, March 7, 2026
spot_img
HomeNationalकफ सीरप मामले में WHO की एंट्री! भारत के अधिकारियों से मांगा...

कफ सीरप मामले में WHO की एंट्री! भारत के अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण, इस सवाल का देना होगा जवाब

मध्य प्रदेश में जहरीले कफ सीरप से बच्चों की मौत के बाद, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत से स्पष्टीकरण मांगा है कि क्या ये दवाइयां अन्य देशों को भी निर्यात की गई थीं। डब्ल्यूएचओ, कोड्रिफ कफ सीरप पर ‘वैश्विक चिकित्सा उत्पाद अलर्ट’ जारी करने पर विचार कर रहा है। भारतीय औषधि महानियंत्रक ने दवा उत्पादों के परीक्षण सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सीरप के सेवन से 22 नौनिहालों की जान चली गई थी। इस मामले ने पूरे देश को हिला दिया है। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत के अधिकारियों से जानना चाहा है कि क्या ये दवाईयां देश के बाहर भी गई थीं।

दरअसल, समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से इस बात की जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि विश्व स्वास्थ्य एजेंसी, अधिकारियों से आधिकारिक पुष्टि मिलने के बाद, कफ सीरप, कोल्ड्रिफ, पर ‘वैश्विक चिकित्सा उत्पाद अलर्ट’ जारी करने पर फैसला करेगी।

कोड्रिफ कफ सीरप से गई 20 बच्चों की जान

बता दें कि कोल्ड्रिफ कफ सीरप के सेवन से मध्य प्रदेश में पांच बच्चों की हालत गंभीर है। वहीं, डायथिलीनग्लाइकॉल (डीईजी) और एथिलीनग्लाइकॉल (ईजी) युक्त दूषित कफ सीरप के सेवन के बाद 20 बच्चों की मौत हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि इस सीरप के सेवन से बच्चों की किडनी में संक्रमण हुआ, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं, राजस्थान के विभिन्न जिलों में भी कफ सीरप के सेवन से कम से कम 3 बच्चों की मौत हुई है।

WHO ने अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

सूत्रों का दावा है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बुधवार को सीरप से जुड़े मामले में भारत के अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है कि क्या देश में बच्चों की मौत से जुड़ा कफ सिरप नियमित प्रक्रिया के तहत दूसरे देशों को निर्यात किया गया था।

वहीं, एमपी में कथित तौर पर इस कफ सीरप के सेवन से बच्चों की मौत के मद्देनजर भारतीय औषधि महानियंत्रक ने बुधवार को देश के सभी राज्यों के औषधि नियंत्रकों से आग्रह किया था कि वे दवा उत्पादों को बाजार में जारी करने से पहले उनके कच्चे माल और तैयार फॉर्मूलेशन का परीक्षण सुनिश्चित करें।

डीसीजीआई ने एक एडवाइजरी में कहा कि मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में हाल ही में बच्चों की मौत की खबरें आई हैं, जो कथित तौर पर दूषित कफ सीरप से जुड़ी हैं और इन कफ सीरप की गुणवत्ता को लेकर चिंताएं हैं।

केंद्र ने पहले जारी की थी ये एडवाइजरी

गौरतलब है कि केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने 2023 में दवा कंपनियों को लेबल और पैकेजइंसर्ट पर यह चेतावनी देने का आदेश दिया था कि क्लोरफेनिरामाइनमैलिएटआईपी 2 मिलीग्राम और फिनाइलेफ्राइन एचसीएल आईपी 5 मिलीग्रामड्रॉप/एमएल का फिक्स्ड-डोजकॉम्बिनेशन (एफडीसी) चार साल से कम उम्र के बच्चों में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular