Thursday, May 21, 2026
spot_img
HomeBusinessPM मोदी ने इटली की पीएम मेलोनी को दी जो Parle की...

PM मोदी ने इटली की पीएम मेलोनी को दी जो Parle की Melody टॉफी, उसकी कीमत क्या; Zepto पर ₹50 से कम का एक पैकेट

पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी को पार्ले जी की मेलोडी टॉफी भेंट की, जिसकी कीमत को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।

पीएम मोदी अपने पांच दिवसीय विदेश दौरे की यात्रा के आखिरी पड़ाव में इटली पहुंचे। इससे पहले वह UAE, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे में थे। राजधानी रोम पहुंचने पर इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने उनका स्वागत किया। दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर की।

पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी को पार्ले जी की चॉकलेट टॉफी मेलोडी गिफ्ट के रूप में दी। इसका वीडियो खुद इटली पीएम ने अपने एक्स हैडंल पर शेयर किया। अब सवाल यह है कि आखिर पीएम मोदी ने इटली पीएम को पार्ले जी की Meldoy टॉफी की कीमत क्या है? इस सवाल का जवाब जानने के लिए हमने इंटरनेट का सहारा लिया। और इंटरनेट ने हमें देश की दो दिग्गज क्विक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर जाने का इशारा किया।

Parle G की Meldoy टॉफी कितने की है?

पहले आप वो वीडियो देखिए जिसे खुद इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा- थैंक्यू फॉर गिफ्ट।

कुछ ही सेकेंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं।

हमने पॉर्ले जी की मेलोडी टॉफी की कीमत जानने के लिए इंटरनेट पर सर्च किया। पहले हम Zepto पर गए। जेप्टों में हमें 176 ग्राम वाली Parle Melody Chocolaty Toffee का पैकेट 49 रुपये का है। वहीं, 276 ग्राम वाला पैक 94 रुपये का है।

इसके अलावा हम ब्लिंकट में यह पर लिस्टेड 138 ग्राम के एक पैकेट टॉफी की कीमत ₹50 रुपये है। और 276 ग्राम वाले पैक की कीमत 100 रुपये है।

इससे पहले, मोदी ने एक डिनर और उसके बाद मशहूर कोलोसियम की अपनी यात्रा की तस्वीरें शेयर कीं।

पीएम मोदी ने लिखा- “रोम पहुंचने पर, मुझे प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ डिनर पर मिलने और उसके बाद मशहूर कोलोसियम घूमने का मौका मिला। हमने कई विषयों पर अपने विचार साझा किए। आज होने वाली हमारी बातचीत का मुझे बेसब्री से इंतजार है, जिसमें हम भारत-इटली की दोस्ती को और मजबूत बनाने के तरीकों पर अपनी चर्चा जारी रखेंगे।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular