HomeMarqueeरिकॉर्ड जीत की और बढ़े अभिषेक बनर्जी, वाम दलों को इस बार...

रिकॉर्ड जीत की और बढ़े अभिषेक बनर्जी, वाम दलों को इस बार भी मिल सकती है निराशा

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों की मतगणना के रिजल्ट बेहद दिलचस्प होते जा रहे हैं। यहां सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस 31 सीटों पर आगे है जबकि भाजपा 10 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। खास बात ये है कि 2019 की तरह इस साल भी वाम दलों को निराशा मिलती दिख रही है। वाम दलों के उम्मीदवार राज्य की किसी भी सीट पर आगे नहीं चल रहे हैं। एक सीट पर कांग्रेस ने बढ़त बना रखी है।

वही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी 2019 की तरह इस साल भी रिकॉर्ड अंतर से जीत की ओर आगे बढ़ रहे हैं। डायमंड हार्बर लोकसभा सीट पर वह प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार के मुकाबले तीन लाख 14 हजार वोटो के अंतर से आगे चल रहे हैं। मेदिनीपुर लोकसभा सीट पर तृणमूल उम्मीदवार जून मालिया 24 हजार वोटो के अंतर से आगे चल रही हैं। वर्धमान दुर्गापुर लोकसभा सीट पर भाजपा के धाकड़ उम्मीदवार दिलीप घोष अभी भी पीछे ही चल रहे हैं। ये आंकड़े दोपहर 2:00 तक के हैं। माना जा रहा है कि यही आंकड़े परिणाम में तब्दील होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular