Tuesday, March 4, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshDevbandदेवबंद शुगर मिल के डेढ़ दर्जन क्रय केंद्रों पर तौल बंद कराई

देवबंद शुगर मिल के डेढ़ दर्जन क्रय केंद्रों पर तौल बंद कराई

फ़िरोज़ ख़ान देवबंद : एक तौल लिपिक को स्थाई नहीं करने के विरोध में कुछ दबंग लोगों ने देवबंद शुगर मिल के करीब डेढ़ दर्जन गन्ना क्रय केंद्रों पर तौल बंद करा दी। कुछ क्रय केंद्रों पर तौल लिपिकों को धमकाकर चेतावनी दी गई कि वह तौल नहीं करें। इससे किसानों का हजारों कुंटल गन्ना नहीं तौला जा सका है।देवबंद शुगर मिल के रोहाना गन्ना सहकारी समिति के अंतर्गत चरथावल ब्लॉक में करीब 21 गन्ना क्रय केंद्र हैं। इन क्रय केंद्रों में से एक पर क्षेत्र के एक दबंग नेता का भाई भी सीजनल तौल लिपिक है। यह किसान नेता अपने भाई को स्थाई कराने के लिए पिछले काफी समय से मिल प्रबंधन पर दबाव बनाए हुए थे। बताया जाता है कि शनिवार को कुछ कर्मचारियों को स्थाई किए जाने की सूची देवबंद मिल से जारी हुई तो उसमें उक्त तौल लिपिक का नाम नही था। इसी बात पर आज कुछ लोगों ने देवबंद शुगर मिल के क्रय केंद्रों पर पहुंचकर क्रय केंद्र बना कराने शुरू किए। इसमें कुछ तौल लिपिक भी उनके साथ हो गए और जो साथ नहीं हुए उन्हें धमकाकर तौल बंद करा दी गई। इससे करीब साढ़े आठ हजार कुंटल गन्ना बिना तुले रह गया। इन क्रय केंद्रों पर मिल ने इंडेंट जारी किया हुआ था। देवबंद शुगर मिल के गन्ना विभाग के प्रबंधक अनिल त्यागी ने बताया कि मुजफ्फरनगर में चरथावल ब्लॉक में देवबंद मिल के करीब डेढ़ दर्जन गन्ना क्रय केंद्रों पर तौल प्रभावित हुई है। इससे उन किसानों को ही नुकसान उठाना पड़ा जो अपने वाहनों में गन्ना लादकर तौल केंद्र पर पहुंचे थे। एक गन्ना क्रय केंद्र की तो तौल मशीन पर भी कब्जा कर लिया गया। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को वरिष्ठता, काम करने की कुशलता और लोगों से व्यवहार आदि को ध्यान में रखकर स्थाई किया जाता है। फिलहाल इस मामले में अभी केवल मुजफ्फरनगर के जिला गन्ना अधिकारी को ही देवबंद मिल ने सूचित किया है। जिला प्रशासन को अभी सूचना नही दी गई है। यदि सोमवार में भी तौल प्रभावित रही तो प्रशासन से सहायता ली जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular