कड़ाके की ठंड और कोहरे का कहर जारी

0
58

देवबंद।  क्षेत्र में कड़ाके की ठंड और कोहरे का कहर जारी है। यहां का न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री पर पहुंच गया है। जनजीवन अस्त-व्यस्त होने लगा है। दोपहर बाद कुछ समय के धूप खिली लेकिन शीतलहर ने सूरज की गर्मी को रोक दिया। अभी पारा और गिरने की संभावना जताई जा रही है।

सोमवार  सुबह पूरा क्षेत्र कड़ाके की ठंड, शीतलहर और कोहरे के आगोश में रहा। कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम रही। वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।सोमवार  के बावजूद लोग घरों से निकलने से बचते रहे। जगह-जगह अलाव जलाए गए। राजकीय मौसम वेधशाला  के अनुसार सोमवार को न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री और अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस सीजन में अब तक सबसे कम तापमान है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अभी सर्दी और बढ़ेगी। पाला पड़ने से आलू की फसल को नुकसान पहुंच सकता है।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here