Wednesday, February 25, 2026
spot_img
HomeGeneralबंगाल में फिलहाल जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, गर्मी भी बरकरार

बंगाल में फिलहाल जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, गर्मी भी बरकरार

महानगर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में फिलहाल हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। हालांकि इसके साथ ही गर्मी भी बरकरार रहेगी। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 35.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में तापमान 29 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने वाला है। आसमान में बादल छाए हुए हैं और दिनभर रुक-रुक कर हल्की बारिश हो सकती है जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में भी दिन भर रुक रुक कर बारिश के आसार हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular