Friday, March 6, 2026
spot_img
HomeNational'तुम्हारे स्टाफ को मार देंगे...', रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी को बिश्नोई...

‘तुम्हारे स्टाफ को मार देंगे…’, रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी को बिश्नोई गैंग की धमकी

रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने अभिनेता रणवीर सिंह को धमकी दी है। गैंग ने कहा है कि वे उनके कर्मचारियों को जान से मार देंगे। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग रणवीण सिंह और रोहित शेट्टी को नई धमकी दी है। लॉरेन्स बिश्नोई गैंग ने धमकी दी है कि हम तुम्हारे कर्मचारियों को जान से मार देंगे। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

लॉरेंस बिस्नोई गैंग ने रणवीर सिंह धमकी दी है कि हम तुम्हारे पूरे स्टाफ को मार डालेंगे।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हैरी बॉक्सर नाम के एक आदमी ने एक नया ऑडियो मैसेज जारी किया है जिसमें एक्टर रणवीर सिंह और फिल्ममेकर रोहित शेट्टी को धमकी दी गई है। उसने चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने उसकी मांगें नहीं मानीं तो उनके पूरे स्टाफ को मार दिया जाएगा।

रणवीर सिंह धमकी जांच

मुंबई क्राइम ब्रांच ने बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह से 1 करोड़ रुपये की मांग करने वाले धमकी भरे WhatsApp वॉइस नोट भेजने वाले का पता लगा लिया है। अधिकारियों ने बताया कि यह नोट गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी हैरी बॉक्सर का है।

मुंबई पुलिस के मुताबिक, क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया कि गैंग के एक करीबी हैरी बॉक्सर ने एक्टर को 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगते हुए वॉइस नोट भेजा था। मुंबई क्राइम ब्रांच की शुरुआती जांच के मुताबिक, WhatsApp वॉइस नोट में हैरी बॉक्सर की आवाज है। हालांकि, अधिकारी अभी भी मामले से जुड़े और सबूतों पर काम कर रहे हैं।

बढ़ाई गई सिक्योरिटी

वॉइस नोट को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है, और रिपोर्ट का अभी इंतजार है। क्राइम ब्रांच के मुताबिक, फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की घटना के बाद रणवीर के मैनेजर के मोबाइल नंबर पर धमकी भरा वॉइस नोट भेजा गया था। मैसेज में धमकी देते हुए पैसे मांगे गए थे। धमकी के बाद रणवीर की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है।

रणवीर के मैनेजर का स्टेटमेंट क्राइम ब्रांच ने तीन दिन पहले रिकॉर्ड किया था। इन्वेस्टिगेशन जारी है। धमकी भेजने के लिए एक VPN नेटवर्क का इस्तेमाल किया गया था और अब तक ट्रेस की गई लोकेशन किसी दूसरे देश की ओर इशारा कर रही है। सोर्स को ट्रैक करने के लिए इंटरपोल की मदद ली जा रही है। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि धमकी भेजे जाने के समय किस देश का VPN नेटवर्क एक्टिव था।

इन अभिनेताओं के भी मैनेजर का स्टेटमेंट रिकॉर्ड

रणवीर के अलावा, क्राइम ब्रांच ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के बहनोई और एक्टर आयुष शर्मा के मैनेजर का भी स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया। दोनों मामलों में इन्वेस्टिगेशन चल रही है, और जल्द ही एक फॉर्मल FIR रजिस्टर होने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular