हम काम करके दिखाएंगे: कमलनाथ

0
113

नई दिल्ली  पांच राज्यों में चुनावों की घोषणा होने के साथ ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सभी पार्टियों ने जनता को लुभाने के लिए नए-नए वादे करने भी शुरू कर दिए हैं। नेताओं ने भी एड़ी चोटी का जोर लगाना शुरू कर दिया है। चुनाव से संबंधित हर अपडेट्स यहां पढ़ें…

मध्यप्रदेश में चुनावी बिगुल बजते ही पार्टियों में वार-पलटवार की राजनीति शुरू हो गई है। इस बीच नेताओं की रैलियों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। कांग्रेस भी एड़ी चोटी का दम लगाए बैठी है। जनता के बीच पहुंचे कमलनाथ ने लोगों से बीते दिन एक अजीबोगरीब वादा किया। कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर चुनाव बाद काम न हो तो मेरा कुर्ता पकड़ लेना।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज और रविवार को छत्तीसगढ़ में चार सार्वजनिक सभाओं को संबोधित करेंगे। राज्य कांग्रेस की संचार शाखा के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने शुक्रवार को कहा कि गांधी शनिवार सुबह 11.45 बजे रायपुर पहुंचेंगे और दोपहर 1 बजे एक रैली को संबोधित करने के लिए भानुप्रतापपुर निर्वाचन क्षेत्र में जाएंगे।

राजस्थान में ईडी की छापेमारी पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने सीएम गहलोत पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में घोटालों के लिंक ऊपर तक हैं। एसीबी डीजी ने साफ कहा कि सरकार बड़े नामों तक पहुंचने नहीं देती। राजस्थान की जनता भ्रष्टाचार का खुलासा होते देख रही है कि कैसे एक के बाद एक भ्रष्टाचार हो रहे हैं। जोशी ने कहा कि अगर सीएम सही हैं तो उन्हें धैर्य रखना चाहिए, डर क्यों रहे हैं।

विधानसभा चुनावों से पहले नेताओं में वार पलटवार की राजनीति शुरू हो गई है। इस बीच छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा पर हमला बोला है। बघेल ने राजस्थान में ईडी की छापेमारी पर निशाना साधा है और उसकी तुलना जानवरों से की। उन्होंने कहा कि ये सब भाजपा अपने चुनावी हार के डर से करवा रही है।

केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार नरेन्द्र सिंह तोमर ने मुरैना में समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में कांग्रेस और कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कमलनाथ और अन्य कांग्रेसी मौसूमी हिंदू हैं। चुनाव आते ही उन्हें भगवान राम की याद आती है… कमलनाथ को जवाब देना चाहिए कि उनकी पार्टी ने राम मंदिर और राम सेतु का विरोध क्यों किया।

चुनाव के समय हमेशा भ्रम फैलाने का काम करती है कांग्रेस: प्रल्हाद सिंह पटेल
केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद सिंह पटेल ने छिंदवाड़ा में कहा कि कांग्रेस चुनाव के समय हमेशा भ्रम फैलाने का काम करती है। दिग्विजय सिंह को पूरी देश की चिंता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर कोई गलती करेगा तो कानून और एजेंसियां अपना काम करेंगी।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here