एक बेहतर प्लान के साथ हमें स्नातक विधान परिषद चुनाव में उतरना है:पवन सिंह चौहान

0
121

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या। गोरखपुर स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर जिला संयोजक, मंडल संयोजकों व सह संयोजकों की बैठक हुई। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य एमएलसी सीतापुर पवन सिंह चौहान ने कहा कि एक बेहतर प्लान के साथ हमें स्नातक विधान परिषद चुनाव में उतरना है। प्रत्येक शक्ति केन्द्र पर दो सौ मतदाता बनाने का लक्ष्य हमें पूरा करना है। इसके लिए मतदाताओं सम्पर्क व संवाद को और बढ़ाना होगा।जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि हर बूथ पर 50 मतदाता बनाने की लक्ष्य निर्धारित किया गया है। हमें नये मतदाता बनाने के साथ मतदाताओं से भी लगातार सम्पर्क व संवाद स्थापित करते रहना है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास जरुरी है। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रवाद की परिकल्पना के साथ प्रत्येक व्यक्ति खुद को जोड़ना चाहता है। हमें केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं व उपलब्धियां के बारें में मतदाताओं से चर्चा करना है। जिन पदाधिकारियों को जिम्मेदरियां दी गयी है। उसे शत प्रतिशत पूरा करना है। इस चुनाव में हम बड़े विजय की ओर बढ़ रहे है। इस अवसर पर जिला महामंत्री अशोक कसौधन, राघवेंद्र पाण्डेय, राधेश्याम त्यागी, बीकापुर ब्लॉक प्रमुख दिनेश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष राम मोहन भारती, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, पूर्व जिला अध्यक्ष कमला शंकर पाण्डेय, बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष बीकापुर राकेश पाण्डेय राणा, चौरे मंडल वीरभान सिंह, सोहावल पूर्वी अरुण तिवारी, रानी बाजार कमलेश सिंह, सुशील मिश्रा, पवन चौरसिया, अंकित दुबे महानगर जिला संयोजक स्नातक चुनाव राकेश त्रिपाठी, पार्षद बृजेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here