समाज व राष्ट्र निर्माण के लिए हमें त्यागी बनना होगा : शिक्षक लखन लाल आर्य

0
139

We have to become a renunciate for society and nation building: teacher Lakhan Lal Arya

अवधनामा संवाददाता

मड़ावरा ललितपुर। (Madavara Lalitpur) ऑल इंडिया महापदम नंद कम्युनिटी ऐजुकेटेड एसोसिएशन, सविता महासभा, नंद युवा वाहिनी के संयुक्त तत्वाधान में सेन समाज मड़ावरा क्षेत्र के स्वजतीय बन्धुओ का होली मिलन समारोह एवं समाज व राष्ट्र  निर्माण में हमारी भूमिका विषय पर विचार गोष्ठी  ग्राम सिरौन(मड़ावरा) में शिक्षक सीताराम सेन जी के आवास पर समाजसेवी कीरत सेन सिमिरिया की अध्यक्षता व आर्य रत्न शिक्षक लखन लाल आर्य के मुख्य आतिथ्य एवं ऊदल सेन सिरौन के विशिष्ठ आतिथ्य व जिलाध्यक्ष नंद युवा वाहिनी रामकुमार सेन अजान के संचालन में सम्पन्न हुई।

समाजसेवी कीरत सेन सिमिरिया ने कहा कि हम सभी को अपने विचार को पवित्र करना होगा तभी हम समाज व राष्ट्र की उन्नति में सहायक बन सकते हैं।

मुख्य अतिथि आर्य रत्न शिक्षक लखन लाल आर्य ने कहा कि  सेन समाज को समय के साथ परिवर्तन करना होगा तभी सामाजिक,राजनैतिक, आर्थिक और आध्यत्मिक उन्नति हो सम्भव है ।उसके लिए हम सभी सभी को अपने जीवन मे त्याग नही भावना लानी होगी।

संचालन करते हुए नंद युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष राम कुमार सेन अजान ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशा,पाखण्ड,अंधविश्वास को त्यागना होगा। शिक्षक सीताराम सेन,शिक्षक रामप्रताप सेन गदौरा,दीपक सेन मैकेनिक, ब्लाक अध्यक्ष गौरी शंकर सेन, दीपक सेन एडवोकेट जिला कोषाध्यक्ष नंद युवा वाहिनी, शत्रुघ्न सेन गुढा तहसील अध्यक्ष नंद युवा वाहिनी महरौनी ने कहा कि समाज व राष्ट्र में हम तभी अपना योगदान दे सकते है. जब हम अपनी आने वाली को सुसंस्कारित एवं सुशिक्षित करने के प्रति दृढ़ संकल्पित हो।

सन्तोष सेन गडोली सहारा, धनीराम सेन सिमिरिया, मनोहर सेन सिरोन, संजय सेन व लाल चन्द्र सेन उल्दना खुर्द ने कहा कि समाज में फैली हुई सामाजिक कुरितियों के उन्मूलन हेतु जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

इस अवसर पर ऊदल सेन सिरोन,देवी सेन,रामरतन सेन सिरोन,रामकिशन सेन सिरोन,पंचम अण्डेला, सिद्ध गोपाल सेन सिरोन,आशीष सेन मड़ावरा, राम स्वरूप सेन सिरोन,सनद सेन मानपुरा,जगदीश सेन मुखिया,कृष्ण कुमार सेन अजान, हरदेव सेन,सीताराम सेन,नन्हे भैया सेन सिमिरिया,भगवान दास सेन क़ुर्र्ट, बाल किशन सेन सिमिरिया, रवि कुमार सेन मड़ावरा,मलखान सेन रनगांव,रविन्द्र सेन रनगांव,अशोक सेन बम्होरी खुर्द, सुंदर लाल सेन मुखिया, हरीराम सेन शिक्षक सिरोन,भगवान दास क़ुर्र्ट,ऋषिराजसेन सिरोन,राहुल सेन आदि सेन समाज के बन्धु  उपस्थित रहें । संचालन रामकुमार सेन अजान जिलाध्यक्ष नंद युवा वाहिनी ललितपुर व आभार शिक्षक सीताराम सेन सिरोन, शिक्षक हरिराम सेन सिरोन एवं लाल चन्द्र सेन उल्दना खुर्द ने किया।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here