अवधनामा संवाददाता
बाराबंकी। जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह ने अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ शहर के बीच से होकर गुजरे जमुरिया नाला व रेठ नदी के समागम स्थल का निरीक्षण किया।
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी पवन कुमार से मिली जानकारी के अनुसार इस निरीक्षण का उद्देश्य जमुरिया नाला में बहने वाले पानी की सुगम निकासी और गंदे जल के शुद्धिकरण की दिशा में प्रयास है। उनकी माने तो इस समागम स्थल पर ट्रीटमेंट प्लांट के जरिये गन्दे जल का शुद्धिकरण कर उसे उपयोगी बनाया जाएगा। निरीक्षण कर डीएम ने उपस्थित अपर जिलाधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी, ईओ नगरपालिका को दिशा निर्देश दिए।