रोहण किया, बाटे मिठाई
बाराबंकी। पसमांदा मुस्लिम राष्टवादी हैं देश के लिए कोई भी क़ुर्बानी दे सकते हैं गड़तन्त्र दिवस के अवसर पर सट्टी बाज़ार स्थित कार्यालय पर झंडा रोहण के बाद आयोजित कार्यक्रम में मदरसें के बच्चों और समाज के लोगों ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसीम राईन ने संबोधित करते हुए कहा उन्होंने अपनी बात आगे जारी रखते हुए कहा कि आज ही के दिन 26 जनवरी 1950 को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर द्वारा लिखा गया संविधान लागू हुआ था। आज हम हिंदुस्तानियों के लिए बहुत ही फ़क्र दिन है इसी संविधान ने हमे आज़ादी दी अपने अपने धर्म के हिसाब पूजा-इबादत करने की आज जो ओ बी सी, एस सी का लाभ मिल रहा है
इसी संविधान की वजह से हम सब की जिम्मेदारी है की अपने बच्चों को अच्छी तालीम दिलाकर डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम, वीर अब्दुल हमीद बनाये ये लोग तालीम हासिल कर देश और दुनिया में अपना रोशन किया है ख़ास कर मैं जो मदरसे बच्चे आये है उनसे कहना चाहता हूँ की आप लोग अच्छी तालीम हासिल कर डॉ इंजीनियर, बन सकते हो आज मिठाई खाने या बाटने का दिन नहीं है हिंदुस्तान का झंडा हमेशा सबसे रहे है इस पर चर्चा होनी चाहिए।
कारी मक़बूल साहब ने कहा की इस देश को हमारे बुजुर्गों ने अपनी जान की कुर्बानी देकर आज़ाद कराया था तमाम उलमा ने फासी का फंदा चूम कर देश के लिए बलिदान दिया था इस अवसर पर मदरसा अंसरुललूम कटरा, मदरसा इस्लामिया के आये सैकड़ो बच्चों ने कुरान की तिलावत की और नात सुनाई श्री राईन ने सभी बच्चों के बैज लगाकर और मिठाई गिफ्ट देकर सम्मानित किया इस अवसर पर महाज के जिलाध्यक्ष हाजी नूरुल हसन अंसारी, नगर अध्यक्ष निसार राईन, महमूद चौधरी, अशफाक राईन, रिजवान राईन, शफीक राईन, इसरत राईन, मौलाना शेख, अनवर राईन, मोमिन राईन, गुलजार कुरैशी, मैनुद्दीन अंसारी, जावेद राईन, खलील राईन, नसीम खान, कुरैशी समाज के जिलाध्यक्ष सादाब कुरैशी, अब्दुल्ला राईन, गुफरान राईन, अनीस राईन, वसी राईन, सलमान, इमरान राईन आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
कांग्रेस कार्यालय पर झण्डा रोहण किया गया
जिला कांग्रेस कार्यालय छाया चौराहा पर झण्डा रोहण किया गया जिसमें मुख्य रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन गणतन्त्र दिवस के शुभ अवसर पर कहा कि, 26 जनवरी सन् 1950 को आज ही के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था और भारत एक संप्रभु लोकतां़ित्रक गणराज्य बना था। इतने दशकों में भारत ने सफलता पूर्वक कई चुनाव आयोजित किये, जो हमारे लोकतन्त्र की जड़ें गहरी होने का प्रमाण हैं। गणतन्त्र के इन वर्षों ने हर नागरिक को सामान्यता, स्वतन्त्रता और न्याय का अधिकार दिया। गणतन्त्र केवल एक व्यवस्था ही नही बल्कि एक प्रतिज्ञा है जो देश के हर नागरिक को सम्मान और न्याय दिलाने को बचनबद्ध करती है।इस अवसर पर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा, केसी श्रीवास्तव, अजीत वर्मा, कमला भल्ला, शबनम वारसी, मोमहम्मद दिलशाद, अनुराग यादव, मोहम्मद इरफान कुरैशी, वीरेन्द्र यादव, मोहम्मद इजहार, राम हरख रावत, प्रशान्त सिंह, विजय पाल गौतम, माता प्रसाद, तसलीमन खान, रमेश कश्यप, संजीव मिश्रा, मोईनुद्दीन अंसारी, सना चौधरी, आदि लोग उपस्थित थे।





