डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची पुनरीक्षण का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज माडर्न हायर सेकंडरी स्कूल स्थित मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप का आयोजन किया गया।
नए नाम जोड़ने और सुधार पर रहा जोर बूथ संख्या 180, 181, 182 और 183 पर आयोजित इस कैंप में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कैंप के दौरान मुख्य रूप से दो प्रकार के कार्य किए गए। जिसमे फॉर्म 6: उन युवाओं के नाम जोड़ने के लिए जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है और फॉर्म 8: मतदाता पहचान पत्र में नाम, पता या अन्य त्रुटियों को सुधारने के लिए।
कैंप को सफल बनाने के लिए बी.एल.ओ. और स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। मौके पर बी एल ओ तिलक राम और अमृत लाल ने लोगों के आवेदनों की जांच कर उन्हें जमा किया। इस प्रक्रिया में शकील अहमद और सैफ रिजवी ने आये हुए लोगो की सहायता की और उन्हें मतदाता पुनरीक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया। कैंप के दौरान बी.एल.ओ. ने बताया कि मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाना उनकी प्राथमिकता है ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।





