वोटर चेतन महाअभियान जिला कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

0
153

अवधनामा संवाददाता

बांदा। डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी धाम जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित वोटर चेतन महाअभियान जिला कार्यशाला में अपेक्षित पदाधिकारियों को मतदाता सूची में संशोधन तथा परिवर्धन कार्य की कार्य योजना समझाते हुए इसमें जुट जाने के निर्देश दिए गए।
सांसद, विधायक, पूर्व जिला अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, ब्लाक प्रमुख, नगर पालिका तथा नगर पंचायत के अध्यक्ष, मोर्चा जिला अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, जिला मतदाता सूची प्रमुख तथा सह प्रमुख, विधानसभा मतदाता सूची प्रमुख तथा सह प्रमुख, मंडल मतदाता सूची प्रमुख, जिला सोशल मीडिया प्रमुख, जिला आईटी प्रमुख, विधानसभा सोशल मीडिया प्रमुख, विधानसभा आई टी प्रमुख, मंडल आईटी प्रमुख, मंडल सोशल मीडिया प्रमुख हेतु अपेक्षित वोटर चेतना महाभियान जिला कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा 27 अक्टूबर से नए मतदाता बनाने का कार्य आरंभ किया जा रहा है। इस अभियान में 2024 लोकसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची में अंतिम बार संशोधन तथा परिवर्धन का कार्य किया जाएगा। इसके अंतर्गत भाजपा द्वारा भी अंतिम मतदाता सूची के सत्यापन, नये मतदाताओं के पंजीकरण एवं मतदाता सूची में सुधार करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बूथ में मतदाताओं की अधिकतम संख्या 2024 लोकसभा चुनाव में 1500 तक की गई है। जिससे अधिकांश विधानसभा में नए बूथ बने हैं और इस कारण वोटर की भाग संख्या एवं क्रमांक भी बदल गए हैं। कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि प्रत्येक बूथ में इस अभियान को गति देते हुए हमें प्रत्येक घर में नए वोटरों की तलाश करते हुए उन्हें मतदाता सूची में अंकित कराकर ज्यादा से ज्यादा मतदाता बनाने का कार्य करना है। इसके साथ-साथ फर्जी मतदाताओं को चिन्हित कर उन्हें मतदाता सूची से हटाने हेतु आवश्यक कार्रवाई भी करनी है। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के महासमर में उतरने के पहले यह कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसमें प्रत्येक जिम्मेदार कार्यकर्ता की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष से तथा जिला प्रभारी कमलावती सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा 27 अक्टूबर को प्रदेश की मतदाता सूची का अंतरिम प्रकाशन किया जा रहा है। उन्होंने कहा की 27 अक्टूबर से ही भाजपा द्वारा वोटर चेतना महाभियान का शुभारंभ किया जाएगा। इसके लिए 28 अक्टूबर को सभी मंडलों में तैयारी बैठक करके मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्षों को मतदाता सूची उपलब्ध कराएंगे। 29 अक्टूबर को प्रत्येक बूथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद मतदाता सूची का वाचन किया जायेगा। जिससे यह पता चल सके की मतदाता सूची में किन लोगों के नाम जुड़े हैं और किनके नाम कट गए हैं। 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक वोटर चेतना महाभियान के अंतर्गत घर-घर संपर्क किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर दूसरे चरण में दीपावली के बाद 25 नवंबर से 3 दिसंबर तक विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के लिए घरों में संपर्क करके मतदाता बनने से बचे हुए सभी नागरिको एवं युवाओं का फॉर्म 6 भरवा कर अथवा ऑनलाइन भरवा कर उनको मतदाता बनाना है।उन्होंने कहा कि भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है इसलिए हमें महिलाओं, व्यापारियों, किसानों सहित समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच कर उन्हें मतदाता बनाने का कार्य करना है। प्रत्येक चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। 2024 के चुनाव में विश्व के लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी जी को एक बार पुनरू प्रधानमंत्री बनने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से जुट जाए। कार्यशाला को नरैनी विधायक ओममणि वर्मा तथा जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल ने भी संबंध किया। जबकि संचालन जिला महामंत्री विवेकानंद गुप्ता द्वारा किया गया।
कार्यशाला में राष्ट्रीय परिषद सदस्य संतोष गुप्ता, किसान मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, प्रांतीय परिषद सदस्य अजय पटेल, महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासु, पूर्व चेयरमैन विनोद जैन, चेयरमैन सुधीर सिंह, नरैनी ब्लॉक प्रमुख मनफूल पटेल, कमासिन ब्लाक प्रमुख रावेंद्र गर्ग, बबलू डब्लू रमाकांत पटेल जिला पंचायत सदस्य मंजू सिंह, जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित तथा कल्लू सिंह राजपूत, शैलेंद्र जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष ममता मिश्रा, जागृति वर्मा, मनोज पुरवार तथा डॉक्टर धर्मेंद्र त्रिपाठी, जिला कोषाध्यक्ष संतु गुप्ता, जिला मंत्री डॉक्टर देवेंद्र भदौरिया, मनीष गुप्ता,दिनेश यादव, पंकज रैकवार तथा राजर्षी शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना गुप्ता, देवमूरत द्विवेदी, उत्तम सक्सेना, राकेश मिश्रा, राजेश सेन, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष संतोष नायक, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रेमनारायण पटेल, धनंजय करवरिया, इंद्रेश द्विवेदी, विवेक त्रिपाठी, आशीष मिश्रा, रामकृष्ण शुक्ला, रणजीत सिंह, दयाराम रैकवार, राजा दीक्षित, हरिओम तिवारी, आलोक मिश्रा, दीपक राजपूत, रामबाबू त्रिपाठी, हिमांशु सिंह, मंदीप तिवारी, दीपक सिंह परिहार आदि प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here