Friday, April 17, 2026
spot_img
HomeUttar Pradeshbandaमतदाता जागरूकता रैली एडीएम ने दिखाई हरी झण्डी

मतदाता जागरूकता रैली एडीएम ने दिखाई हरी झण्डी

अवधनामा संवाददाता

बांदा। नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 मे अधिक से अधिक लोगों द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता हेतु रैली का आयोजन सदर तहसील में उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमाकांत त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मतदाता जागरूकता रैली जिसमें बीएलओ,अध्यापकगण, नगर पालिका एवं तहसील के कर्मचारियों द्वारा रैली में सम्मिलित होकर तहसील सदर से कालू कुआं, महाराणा प्रताप चौराहा,पुलिस लाइन, क्योट्रा, बलखंडी नाका, झंडा चौराहा, कोतवाली होते हुए शहर के मुख्य मार्गो में मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु जागरूक किया गया। इस जागरूकता रैली में उप जिलाधिकारी सदर शशि भूषण मिश्रा, तहसीलदार सदर पुष्पक, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बुद्धि प्रकाश, खंड शिक्षा अधिकारी अनुराग मिश्रा सहित शिक्षा विभाग व नगरपालिका तथा तहसील के अन्य कर्मचारी एवं अधिकारी गण शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular