समाज के प्रति दायित्व का करें ट्रेनिज निर्वाहन: राजेश कुमार
चन्दौली। भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा प्रायोजित नागरिक सुरक्षा के वार्डन एवं स्वयंसेवको का क्षमता निर्माण प्रशिक्षण के चतुर्थ सत्र के साथ सम्पूर्ण समापन अलीनगर स्थित प्रशिक्षण स्थल में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथियों द्वारा समापन समारोह में चौथे बैच के सभी 90 प्रशिक्षणार्थियों को सर्टिफिकेट, आई कार्ड, पेन ड्राइव देकर सम्मानित किया गया।
उक्त अवसर नागरिक सुरक्षा कोर के योगेश कुमार श्रीवास्तव सहायक उपनियंत्रक ने मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व व प्रभारी नागरिक सुरक्षा कोर राजेश कुमार, आपदा विशेषज्ञ प्रीत शिखा श्रीवास्तव व उपमुख्य चिकित्साधिकारी प्रेम प्रकाश उपाध्याय एवं वरिष्ट सेक्सन इंजीनियर पू.म.रे. डीडीयू अक्षय कुमार को बुके देकर सम्मानित किया। इस संबंध में आपदा विशेषज्ञ प्रीत शिखा श्रीवास्तव ने कहा कि आप सभी प्रशिक्षणार्थी के लिए प्रशिक्षण लेना और आपदा में राहत प्रदान करना यही हमारा मुख्य लक्ष्य होना चाहिए।
उपमुख्य चिकित्साधिकारी प्रेम प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि संकटकालीन समय से उबरने हेतु आप सभी ने जो प्रशिक्षण लिया है उसे दूसरो के बीच साझा करने का प्रयास करें। इससे हम समाज में जागरूकता को बल प्रदान करेंगें। मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व व प्रभारी नागरिक सुरक्षा कोर राजेश कुमार ने अपने उद्बोधन के दौरान स्वयंसेवकों में ऊर्जा भरते हुए कहा कि हमें समाज के प्रति जो उत्तरदायित्व मिला है उसे पूरा करने में उसमे कोई त्रुटि नहीं करनी हैं।
प्रशिक्षण के बीच आपको जो जानकारियॉ दी गयी है उन्हें आप अपने परिवार सहित समाज के लिए उपयोगी बना सकते हैं।प्रशिक्षण के इस प्रथम चरण में 15 जिलो में हुई प्रशिक्षण के कड़ी में आप सबसे भग्यशाली जिला हैं इसलिए आपका दायित्व और भी बढ़ जाता हैं। आप स्वयं में किसी भी आपदा के लिए समाज के प्रति उत्तरदायी समझते हुए अपने प्रशिक्षण को पूर्णता देते हुए अपने कर्तव्यो का निर्वाहन करें।
इसके पूर्व प्रशिक्षण मे अपनी भूमिका तय करने वाले कार्यालय सहा. राजीव कुमार व सहा. उप नियंत्रक योगेश कुमार श्रीवास्तव को समृतिचिन्ह व सर्टिफिकेट देकर मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। मौके पर वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक योगेश कुमार श्रीवास्तव, कार्यालय सहायक राजीव कुमार, आशिष कुमार, नन्द गोपाल सिंह, बलजीत शर्मा, मनीष कुमार शर्मा, विजय दूबे, अमोल श्रीवास्तव, विक्रम प्रताप आदि सहित वालेन्टीयर मौजूद रहें। कार्यक्रम का संचालन कमलेश तिवारी व धन्यवाद ज्ञापन मास्टरट्रेनर प्रवीर कुमार यादवेन्दु ने किया।





