Wednesday, October 29, 2025
spot_img
HomeMarqueeसंत समागम की स्वैच्छिक सेवाओं का किया शुभारंभ

संत समागम की स्वैच्छिक सेवाओं का किया शुभारंभ

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित ने 76वें वार्षिक निरंकारी संत समागम की स्वैच्छिक सेवा का शुभारंभ किया।
आज स्वैच्दिक सेवा का शुभारंभ संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल समालखा की पावन धरा पर किया गया। बता दें कि इस वर्ष का वार्षिक निरंकारी संत समागम 28, 29 एवं 30 अक्तूबर, 2023 को आयोजित होने जा रहा है। ब्रांच संयोजक हरबंस लाल जुनेजा एवं सहायक मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार अनमोल ने बताया कि सहारनपुर जोन 54 से भारी सख्या ने श्रद्धालु भक्त समालखा पहुंचे और सतगुरु के आशीर्वाद के पात्र बने। इस अवसर पर संत निरंकारी मण्डल कार्यकारिणी समिति के सभी सदस्य, केन्द्रीय योजना एवं सलाहकार बोर्ड के सदस्य, सेवादल के अधिकारी, स्वयंसेवक तथा दिल्ली एवं आसपास के क्षेत्रो के अतिरिक्त अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तो ने दिव्य युगल का स्वागत किया। सतगुरु माता ने कहा कि सेवा केवल तन से न होकर जब सच्चे मन से की जाती है तभी वह सार्थक कहलाती है। सेवा वही सर्वाेत्तम होती है जो निःस्वार्थ एवं निष्काम भाव से की जाये।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular